फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   night market of varanasi will be buzzing from beginning of new year 2023 there will be lot for tourists

Varanasi: नये साल की शुरुआत से गुलजार होगा नाइट बाजार, पर्यटकों के लिए होगा बहुत कुछ

Sun, 18 Dec 2022 09:28 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 18 Dec 2022 09:28 AM IST
सार

वाराणसी कैंट स्टेशन के सामने फ्लाईओवर के नीचे बना नाइट बाजार जनवरी से गुलजार होगा। यह ऐसा बाजार होगा, जहां सभी प्रकार की सुविधाएं मिलेंगी। स्मार्ट सिटी ने निर्माण पर करीब 10 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। 

विज्ञापन
night market of varanasi will be buzzing from beginning of new year 2023 there will be lot for tourists
नाइट मार्केट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जनवरी 2023  से काशी की कला संस्कृति के साथ लहरतारा-चौकाघाट फ्लाईओवर के नीचे नाइट बाजार गुलजार होगा। 99 दुकानों के लिए 134 आवेदन आए हैं। इनमें से सर्वे कर 54 वेंडर्स को चिह्नित कर लिया गया। दूसरे चरण के सर्वे का काम पूरा करने की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही आवंटन की औपचारिकता पूरी होगी।  

विज्ञापन


यह ऐसा बाजार होगा, जहां सभी प्रकार की सुविधाएं मिलेंगी। स्मार्ट सिटी ने निर्माण पर करीब 10 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। फ्लाईओवर के नीचे 1.9 किलोमीटर की जगह नाइट बाजार के लिए विकसित की गई है। यह फ्लाईओवर शहर के महत्वपूर्ण स्थलों जैसे वाराणसी कैंट स्टेशन, अंतरराज्यीय बस स्टेशन आदि से होकर गुजरता है।

विज्ञापन

दिखेगी काशी की झलक

दीवारों पर कला, धर्म और संस्कृति को दर्शाती पेंटिंग हैं। सार्वजनिक सुविधा के उद्देश्य से शौचालय, पेयजल, बेंच, कूड़ेदान, सूचना कियोस्क आदि जैसी सुविधाएं भी स्थापित की गई हैं। फ्लाईओवर के नीचे हॉर्टिकल्चर, पब्लिक प्लाजा, वॉकिंग ट्रेल, फुटपाथ आदि विकसित किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

परियोजना की निरंतरता, रोजगार सृजन और पर्यटकों, भक्तों आदि की सुविधा के लिए 99 कियोस्क/वेंडिंग जोन स्थापित किए गए हैं। जेब्रा क्रासिंग, ट्रैफिक साइनेज, दोनों तरफ मीडियन यू-टर्न, पैदल यात्री क्रासिंग, ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा एवं पार्किंग वे आदि का भी प्रावधान किया गया है। 

खुले कैफे के साथ पर्यटकों के लिए होगा सूचना कियास्क

night market of varanasi will be buzzing from beginning of new year 2023 there will be lot for tourists
नाइट मार्केट में सेल्फी प्वाइंट - फोटो : अमर उजाला
दोनों ओर वृक्षारोपण के साथ एक सेल्फी प्वाइंट, फव्वारा और पाथवे बनाया गया है। ‘आई लव वाराणसी’ स्लोगन भी लिखा है। इसके अलावा बाजार में दुकानें, फूड कोर्ट और कैफे हैं। सड़क सुरक्षा के लिए दोनों तरफ रेलिंग, पैदल यात्री क्रॉसिंग और अन्य संसाधन विकसित किए गए हैं। सूचना कियोस्क बनाया गया है। 

जनवरी से नाइट बाजार शुरू हो जाएगा। उन्हीं वेंडर्स को दुकानें दी जाएंगी, जो पहले से व्यापार करते रहे हैं। पहले चरण का सर्वें पूरा हो गया है। दूसरे चरण का सर्वे जारी है। - डी वासुदेवन, मुख्य महाप्रबंधक स्मार्ट सिटी 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed