फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   NH 56 speeds up vehicles, employment opportunities will open

Varanasi News: वाराणसी से जौनपुर की दूरी एक घंटे में पूरी, खुशी

Sat, 08 Jul 2023 10:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jul 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
NH 56 speeds up vehicles, employment opportunities will open
वाराणसी से जौनपुर की दूरी एक घंटे में पूरी, खुशी
विज्ञापन

- पीएम मोदी के लोकार्पण के साथ ही वाहनों से भरने लगे फर्राटा
संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकार्पण के साथ ही शनिवार से वाराणसी-सुल्तानपुर फोरलेन से वाहनों का आवागमन शुरू हो गया। अब जौनपुर की 63.36 किलोमीटर की दूरी करीब एक घंटे में तय हो रही है। अभी तक दो से ढाई घंटे लगते थे। इसी तरह सिपेट करसड़ा में दाखिले की औपचारिकता जल्द पूरी की जाएगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को काशी व पूर्वांचल के लोगों को 12,110 करोड़ रुपये की लागत वाली 29 विकास परियोजनाओं की सौगात दी है। इनमें से 10,720 करोड़ की 19 परियोजनाओं का लोकार्पण हुआ, जिनका लाभ जनता को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से मिलने लगा है। आश्रम पद्धति विद्यालय की दाखिला प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी। सबसे बड़ा फायदा वाराणसी से सुल्तानपुर हाईवे से होकर गुजरने वालों का रहा है। स्थानीय निवासी सुरेश ने कहा कि पहले सड़क बहुत खराब थी। धूल उड़ती थी। जाम की समस्या गहराती थी। अब वाहन फर्राटा भर रहे हैं। मोहन ने कहा कि सड़क किनारे स्थित जमीन पर अब ढाबा खोलेंगे।
विज्ञापन


पुलिसकर्मी खुश
सिंधोरा स्थित पुलिस स्टेशन परिसर में आवास बनने से कर्मचारी खुशी हैं। उनका कहना है कि अब परिसर में रहकर ही बेहतर कानून व्यवस्था बनाएंगे। आवास की तलाश में इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय छात्रावास का आवंटन जल्द
बीएचयू में विदेशी छात्र भी शिक्षा लेने आते हैं। उनकी सुविधा को देखते हुए ही छात्रावास बनाया गया है। लोकार्पण के साथ ही छात्रावास आवंटन की औपचारिता पूरी की जा रही है। जल्द ही छात्रावास के कमरों का आवंटन किया जाएगा। छात्रावास 50 करोड़ रुपये की लागत से बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed