फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Newspaper essential service like hospital, work without stopping

अस्पताल की तरह अखबार जरूरी सेवा, बिना रोक टोक करें काम

Sun, 22 Mar 2020 11:21 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 22 Mar 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Newspaper essential service like hospital, work without stopping
अखबार

जनता कर्फ्यू के बाद तीन दिन के लॉकडाउन के आदेश के बाद प्रदेश भर में समाचार पत्र अस्पताल की तरह जरूरी सेवाओ में शामिल है। अखबारों से जुड़े कर्मचारियों और हॉकर्स के लिए समाचार पत्र वितरण तक कोई रोक टोक नहीं होगी। इस संबंध में मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने मंडल के सभी जिलाधिकारियों को आदेश जारी किया है कि समाचार पत्रों के वितरण में प्रशासन और पुलिस सहयोग करें। 23 से 25 मार्च तक वाराणसी में जरूरी सेवाओं के अलावा अन्य सभी सेवाओं को बंद कराया जाएगा।

विज्ञापन


इसमें गैर जरूरी दुकानें, माल, मल्टीप्लेक्स, होटल, रेस्टोरेंट सहित अन्य सेवाओं को वाराणसी में शुरू नहीं कराया जाएगा।  मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल का कहना है कि अखबार जरूरी सेवाओ में है। बिना रोक टोक सभी लोग काम करें। उन्होंने चंदौली, जौनपुर, गाजीपुर और वाराणसी के जिलाधिकारी से बात की और उन्हें अखबार के निर्बाध वितरण कराने में किसी रुकावट को नहीं आने देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


मंडलायुक्त ने कहा ऐसे समय मे अखबार के माध्यम से सही सूचना जनता के बीच पहुंचनी बहुत जरूरी है। अफवाहों पर लगाम लगेगी और प्रशासन अपनी बात आसानी से पब्लिक तक पहुंचा पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़कों पर हॉकर्स को सम्मान से जाने दें।

मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने प्रशासन और पुलिस के माध्यम से अपील की है सड़क पर ड्यूटी के दौरान हॉकर्स को सम्मान से जाने दें। पुलिस या अन्य किसी की किसी तरह की शिकायत आई तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed