{"_id":"60378787cec2d66cbe2a9518","slug":"news-parshuram-dham-and-university-will-be-open-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: राज्यमंत्री का एलान, परशुराम धाम और विश्वविद्यालय की होगी स्थापना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: राज्यमंत्री का एलान, परशुराम धाम और विश्वविद्यालय की होगी स्थापना
Thu, 25 Feb 2021 04:48 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 25 Feb 2021 04:48 PM IST
विज्ञापन
राज्यमंत्री सुनील भराला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष राज्यमंत्री सुनील भराला ने कहा कि राष्ट्रीय परशुराम परिषद की ओर से परशुराम शक्ति वाहिनी के तीसरे अधिवेशन में आगामी रणनीति तय की गई। सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राज्य मंत्री ने कहा कि यूपी में जल्द ही परशुराम धाम और परशुराम विश्वविद्यालय की स्थापना कराई जाएगी।
विज्ञापन
भारतीय संस्कृति में आ रही गिरावट और कुरीतियों को दूर करने के लिए परशुराम शक्ति वाहिनी का गठन किया गया है। हिंदू बहनों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ या वाहिनी काम कर रही है। हिंदू संस्कारों को आगे ले जाने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
पत्रकारों से राज्यमंत्री ने कहा कि श्रमिकों को हित लाभ देने के लिए योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जा रहा है। जिला स्तर पर कोरोना काल में घर लौटे श्रमिकों का पूरा लेखा-जोखा तैयार किया जा रहा है। इसी आधार पर उन्हें आने वाले दिनों में सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। यहां श्रमिकों को जागरूक करने और श्रम विभाग की ओर से संचालित योजनाओं का लाभ श्रमिकों को दिया जा रहा है।
विज्ञापन