फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Newborn's severed head found in women's hospital in varanasi

वाराणसीः महिला अस्पताल परिसर में फेंका मिला नवजात का कटा सिर, मचा हड़कंप

Sun, 12 Jul 2020 11:55 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: विचित्र सिंह Updated Sun, 12 Jul 2020 11:55 PM IST
विज्ञापन
Newborn's severed head found in women's hospital in varanasi
नवजात का कटा सिर मिलने के बाद जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
वाराणसी के जिला महिला अस्पताल कबीरचौरा में रविवार की रात एक नवजात बच्चे का कटा सिर मिलने से हड़कंप मच गया है। बच्चे का सिर काट कर किसने फेंका इसकी जांच की जा रही है। अस्पताल कैंपस में रोजाना की तरह मरीज और उनके परिजन रात में वार्ड के बाहर टहल रहे थे।
विज्ञापन


इसी बीच एक व्यक्ति की नजर नए ऑपरेशन थिएटर के बाहर आरओ सिस्टम के पास सड़क पर पड़ी, जहां एक बच्चे का सिर कटा हुआ फेंका पड़ा था। उधर, इसकी सूचना पर अस्पताल में भर्ती मरीजों और परिजनों को मिली तो हड़कंप मच गया। सब अपने-अपने बच्चे को देखने वार्ड में पहुंचने लगे।
विज्ञापन


उधर लोगों द्वारा जानकारी मिलने के बाद ही डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की टीम सभी वार्डों में भर्ती बच्चों के बारे में जानकारी करने में जुट गई। थोड़ी देर बाद पता चला कि अस्पताल में भर्ती सभी बच्चे अपनी मां के साथ बेड पर हैं। अब इस बच्चे का कटा सिर किसने फेंका और क्यों फेका इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। अस्पताल के कर्मचारियों ने परिसर में जगह जगह तलाश की लेकिन केवल कटा सिर ही मिल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

अस्पताल परिसर में बच्चे का कटा सिर मिलने की जानकारी होते ही तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। अस्पताल के वार्डों में भर्ती सभी बच्चे अपने मां के साथ बेड पर हैं। बाहर से किसी ने इस बच्चे का कटा सिर फेंका है। ऐसा क्यों किया इस मामले की जानकारी अभी फिलहाल नहीं हो पाई है। -डॉ. लिली श्रीवास्तव, प्रमुख अधीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed