फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Newborn baby girl found on roadside died during treatment in hospital in varanasi

वाराणसी: सड़क किनारे मिली नवजात, पुलिस लेकर पहुंची अस्पताल तो इलाज के दौरान तोड़ा दम

Sat, 11 Sep 2021 10:28 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 11 Sep 2021 10:28 AM IST
सार

वाराणसी में शनिवार की सुबह सड़क किनारे कुछ लोगों को बच्ची दिखाई दी। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया था।

विज्ञापन
Newborn baby girl found on roadside died during treatment in hospital in varanasi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव में सड़क किनारे एक मासूम नवजात बच्ची फेंकी हुई मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जीवित बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोलापुर में भर्ती कराया, जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


दानगंज चौकी प्रभारी काशीनाथ उपाध्याय ने बताया कि नवजात शिशु लखनपुर में सड़क के किनारे फेंक दिया था। सुबह सेना भर्ती में दौड़ करने वाले युवकों ने नवजात को देखा तो आसपास के लोगों को बताया। गांव की महिलाओं और पुरुषों ने नवजात को पास जाकर देखा। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


पुलिस ने पहुंचकर नवजात शिशु को 108 नंबर एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोलापुर भर्ती कराया। यहां इलाज के कुछ ही देर बाद नवजात बच्ची की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद नवजात शिशु का अंतिम संस्कार किया जाएगा। उधर लखनपुर गांव में नवजात शिशु के फेंके जाने पर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed