{"_id":"604b9f5f8ebc3ee974450372","slug":"newborn-baby-found-in-jaunpur-near-sadbhavna-bridge","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: कलेजे के टुकड़े को कपड़े में लपेट कर कचरे के ढेर में फेंका, अस्पताल में चल रहा इलाज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: कलेजे के टुकड़े को कपड़े में लपेट कर कचरे के ढेर में फेंका, अस्पताल में चल रहा इलाज
Fri, 12 Mar 2021 10:35 PM IST
हरि User
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: हरि User
Updated Fri, 12 Mar 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद में एक नवजात कचरे के ढेर में मिला। जनपद के सद्भावना पुल के बगल स्थित शाही किला के पीछे शुक्रवार को सुबह कचरे के ढेर में नवजात शिशु के रोने की आवाल सुनाई दी। मार्निंग वॉक के लिए निकले लोगों ने बच्चे के रोने की आवाज सुनी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नवजात को लेकर उसे इलाज के लिए जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
शहर के अजमेरी मोहल्ला निवासी संतोष पांडेय नखड़ू शुक्रवार को मार्निंग वॉक पर निकले थे। वह सद्भावना पुल के पास से गुजर रहे थे। तभी अचानक बच्चे के रोने की आवाज सुनाई पड़ी। कचरे के ढेर के पास जाकर देखा तो एक नवजात शिशु कपड़े में लिपटा पड़ा था। नवजात के मिलने की सूचना कोतवाली पुलिस को दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंच पुलिस ने बच्चे को जिला महिला चिकित्सालय के एसएनसीयू यूनिट में भर्ती करा दिया। इलाज कर रहे चिकित्सकों ने बताया कि नवजात बच्ची पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं। उसको चाइल्ड केयर सेंटर भेजा जाएगा।
विज्ञापन