{"_id":"64ca3364a3e801c0de0d2293","slug":"new-shos-posted-in-four-police-stations-of-varanasi-commissionerate-si-rajkumar-pandey-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: कमिश्नरेट के तीन थानों में नए थानेदार तैनात, राजकुमार पांडेय को बड़ागांव थाने की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: कमिश्नरेट के तीन थानों में नए थानेदार तैनात, राजकुमार पांडेय को बड़ागांव थाने की कमान
Wed, 02 Aug 2023 04:13 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 02 Aug 2023 04:13 PM IST
सार
वाराणसी कमिश्नरेट के चार थानों में बुधवार को थाना प्रभारियों के कार्य क्षेत्र में फेर बदल किया गया है। बड़ागांव, चोलापुर, सारनाथ और पर्यटक थाने के प्रभारी बदले गए हैं।
विज्ञापन
राजकुमार पांडेय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन ने बुधवार को वाराणसी कमिश्नरेट के तीन थानों में नए थानाध्यक्ष तैनात किए। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार सिंह को सारनाथ थाना, इंस्पेक्टर मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव को चोलापुर थाना और सब इंस्पेक्टर राज कुमार पांडेय को बड़ागांव थाना का नया थानाध्यक्ष तैनात किया गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा अब तक चोलापुर थानाध्यक्ष रहे इंस्पेक्टर राजेश कुमार त्रिपाठी को पर्यटक थाना प्रभारी और काशी विश्वनाथ मंदिर की सुरक्षा में तैनात रहे इंस्पेक्टर राजेश सिंह को साइबर सेल प्रभारी के पद पर तैनात किया गया है। वहीं, लखनऊ कमिश्नरेट में स्थानांतरण के कारण सारनाथ थानाध्यक्ष रहे इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह को कार्यमुक्त कर दिया गया है।
विज्ञापन