फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   New labs to be set up in BHU departments; departments must submit proposals by August 14.

Varanasi News: बीएचयू के विभागों में बनेंगे नए लैब, विभागों को 14 अगस्त तक देना होगा प्रस्ताव

Sun, 02 Aug 2026 01:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
New labs to be set up in BHU departments; departments must submit proposals by August 14.
बीएचयू में यूजी और पीजी के विद्यार्थियों की सुविधा के लिए विभागों में नए लैब बनाने की तैयारी है। इसके अलावा जिन विभागों में जहां पहले से लैब चल रही है वहां सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। इसके लिए विवि प्रशासन ने विभागवार 14 अगस्त तक प्रस्ताव मांगा है। इस पर मुहर लगाने के लिए 12 सदस्यीय समिति भी गठित की गई है।
विज्ञापन

विवि में शिक्षण प्रयोगशालाओं के आधुनिकीकरण और विकास के लिए शिक्षकों को वित्तीय सहायता प्रदान करने की एक नई योजना शुरू की गई है। इसके तहत 25 लाख रुपये अथवा उससे ज्यादा लागत वाले प्रस्तावों पर वित्तीय सहायता दी जाएगी। विद्यार्थियों की क्षमता बढ़ाने, नए प्रयोग आधारित मॉड्यूल शामिल करने, प्रयोगशाला अवसंरचना के विकास को शामिल किया जाएगा। इसके लिए शिक्षकों से प्रस्ताव मांगे गए हैं। प्रस्तावों के मूल्यांकन एवं प्रारंभिक चयन के लिए विज्ञान संस्थान स्थित सेंटर फॉर जेनेटिक डिसऑर्डर्स के प्रो. परिमल दास की अध्यक्षता में 12 सदस्यीय विशेषज्ञ समिति का गठन किया गया है। प्रारंभिक रूप से चयनित आवेदकों को समिति के समक्ष अपने प्रस्ताव प्रस्तुत करने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इन प्रस्तुतियों में विवि के सभी शिक्षक भाग ले सकेंगे। प्रस्ताव देने की अंतिम तिथि 14 अगस्त जबकि प्रारंभिक चयन की प्रक्रिया 21 अगस्त तक पूरी करनी होगी। चयनित प्रस्तावों की प्रस्तुतियां 29 अगस्त से 3 सितंबर के बीच होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed