फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   New car rates may be implemented in February

Varanasi News: फरवरी में लागू हो सकती हैं स्वकर की नई दरें

Thu, 09 Jan 2025 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
New car rates may be implemented in February
पीडीडीयू नगर। नगर पालिका क्षेत्र में भवनों पर फरवरी से स्वकर की बढ़ी हुई दरें से लागू की जा सकती हैं। नगर पालिका की ओर से इस संबंध में आपत्तियां मांगी गई थीं। तय अवधि में सिर्फ एक आपत्ति आई, इसे शासन को भेज दिया जाएगा। शासन का निर्देश आते ही 16 हजार से अधिक भवनों पर स्वकर की नई दरें लागू कर दी जाएंगी।
विज्ञापन

दरअसल वर्ष 2015 में प्रदेश की नगर पालिका और नगर निगमों में शासन स्तर से स्वकर की व्यवस्था लागू की गई थी। इसके बाद कई भवन स्वामियों ने कर जमा नहीं किया। इसके बाद नई नियमावली 2024 में लागू की गई। इसके तहत नगर पालिका पीडीडीयू नगर स्वकर की नई दरें लागू करने के लिए 21 दिसंबर को विज्ञप्ति जारी की थी। इसमें नगर के 25 वार्डो में सड़क की चौड़ाई के हिसाब से स्वकर की दरें प्रकाशित की गई थी। इसके साथ लोगों से 15 दिनों के भीतर आपत्तियां भी मांगी गई थीं। तय अवधि में नगर पालिका को सिर्फ एक आपत्ति प्राप्त हुई। नगर पालिका के प्रभारी ईओ अविनाश कुमार ने बताया कि स्वकर की नई दरें फरवरी में लागू हो जाएंगी। इससे कर में मामूली वृद्धि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed