फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Neighbor youth raped teenager who went to buy sugar at shop in varanasi

Varanasi: दुकान पर चीनी लेने गई किशोरी से पड़ोसी युवक ने किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

Sat, 07 Jan 2023 11:20 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 07 Jan 2023 11:20 PM IST
सार

वाराणसी के रोहनिया क्षेत्र के एक गांव में दुकान पर चीनी लेने गई किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शनिवार को किशोरी की मां ने पड़ोसी युवक के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया। 

विज्ञापन
Neighbor youth raped teenager who went to buy sugar at shop in varanasi
(सांकेतिक तस्वीर)

विस्तार

वाराणसी के रोहनिया क्षेत्र के एक गांव में दुकान पर चीनी लेने गई किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शनिवार को किशोरी की मां ने पड़ोसी युवक के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित की मां के अनुसार पांच जनवरी की रात नौ बजे बेटी पास के ही दुकान पर चीनी और ब्रेड लेने गई थी।

विज्ञापन


घर लौटते समय पड़ोस का रहने वाला युवक मुंह दबाकर बेटी को सुनसान स्थान पर ले गया और दुष्कर्म किया। रोहनिया इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह ने बताया कि किशोरी की मां की तहरीर पर पड़ोसी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं, पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण भी कराया जा रहा है। जांच में सामने आया कि पुराना विवाद है। अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


सास ने दामाद पर दर्ज कराया मारपीट का मुकदमा
कैंट स्टेशन के बाहर दामाद ने ससुराल के सदस्यों के साथ मारपीट की। पीड़िता सास ने शनिवार को कैंट थाने में दामाद और उसके साथी के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया। बड़ागांव थाना अंतर्गत रसूलपुर निवासी पीड़िता सास आशा सिंह के अनुसार वह शुक्रवार को कैंट स्टेशन पर बेटा शुभम, बेटी नेहा, प्रांसी व अन्य सदस्यों के साथ पहुंची। दामाद संजीव सिंह और उसके साथी संजीव सिंह ने गाली गलौज करते हुए मारपीट की। कैंट पुलिस के अनुसार घरेलू मामला है, जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज

जिला कोर्ट ने मिर्जामुराद पुलिस को एक याचिका की सुनवाई के बाद पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। वादिनी आयशा बेगम ने जिला न्यायालय में पांच लोगों के खिलाफ याचिका दाखिल की थी।  अगस्त माह में इलियास, रेयाज, एक लाख उर्फ डॉक्टर व खेरू निशा निवासी मोहनसराय थाना रोहनिया व नसीम अहमद ने पति को मारा पीटा और उपचार के दौरान बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर में 31 अगस्त को मौत हो गई। थाने से न्याय न मिलने पर महिला ने न्यायालय में गुहार लगाई। न्यायालय के आदेश पर शनिवार को मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस को दी फायरिंग की सूचना, जांच में फर्जी मिला

जंसा कस्बा स्थित शराब ठेके  के पास शुक्रवार की शाम फायरिंग की सूचना पर पुलिस हलाकान हुई। सूचना देने वाले व्यक्ति ने मोबाइल बंद कर लिया। काफी देर तक छानबीन के बाद पुलिस लौट गई। जंसा थानाध्यक्ष चंद्रदीप ने बताया कि किसी व्यक्ति ने जंसा थाने पर फोन करके गोली चलने की सूचना दी। पुलिस बताए गए स्थान पर पहुंची। लेकिन सूचना फर्जी निकली। फोन करने वाले नंबर की तस्दीक कराई जा रही है।

संरक्षित पशु की तस्करी में आरोपी गिरफ्तार

कृष्णापुर तिराहे से शुक्रवार की रात पुलिस ने चार पहिया वाहन से तीन संरक्षित पशुओं को बरामद किया। इस दौरान तस्करी के आरोपी को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी निरीक्षक अश्वनी चतुर्वेदी ने बताया कि गिरफ्तार विशाल विश्वकर्मा रहने वाला सोनभद्र के थाना कर्मा गांव का है। आरोपी को जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed