{"_id":"62ff0ec9ae804e3a2018f95b","slug":"negligence-of-electricity-department-bill-for-the-closed-house-came-sixty-four-thousand","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बिजली विभाग की लापरवाही: बंद मकान का बिल आया 64 हजार, अधिकारी बोले- 'मीटर की जांच करा लें, बिल सही है'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली विभाग की लापरवाही: बंद मकान का बिल आया 64 हजार, अधिकारी बोले- 'मीटर की जांच करा लें, बिल सही है'
Fri, 19 Aug 2022 09:47 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Fri, 19 Aug 2022 09:47 AM IST
सार
बिजली विभाग की लापरवाही का खामियाजा उपभोक्ताओं को भरना पड़ रहा है। मीटर रीडरों द्वारा दिया जा रहा बिजली का बिल उपभोक्ताओं के लिए सरदर्द साबित हो रहा है। चेतगंज बाग के निवासी ने बताया कि उनका जून महीने का बिल 64 हजार रुपये आया जबकि वो दिल्ली में रहते हैं और घर बंद रहता है।
विज्ञापन
बिजली का बिल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजली विभाग की लापरवाही लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। उपकेंद्र पर बिजली बिल में सुधार करने के लिए उपभोक्ताओं को उपकेंद्र का चक्कर लगाना पड़ रहा है।
बिजली विभाग बकाएदारों से बिल वसूली का अभियान चला रहा है। उपभोक्ताओं को बिल भेज कर शुल्क जमा करने को कहा जा रहा है। लेकिन मीटर रीडरों द्वारा दिया जा रहा बिजली बिल उपभोक्ताओं के लिए सरदर्द साबित हो रहा है। उपभोक्ताओं के मुताबिक मीटर रीडर समय से मीटर रीडिंग नहीं करते। मीटर रीडर कभी कभार ही आते हैं। इस वजह से समय से बिजली बिल का भुगतान नहीं हो पाता है। वहीं, बिल बहुत ज्यादा आ जा रहा है।

electricity bill
- फोटो : iStock
पहले तीन हजार आता बिल, अगस्त में आया 12 हजार
भदैनी निवासी किशन गुप्ता का प्रति माह तीन से साढ़े तीन हजार बिजली का बिल आता था लेकिन इस माह 12 हजार रुपये बिजली का बिल आया है। किशन गुप्ता ने बताया हम प्रतिमाह बिजली बिल का भुगतान करते हैं इसके बावजूद जून माह का बिल 12 हजार आया है। कई बार भदैनी उपकेंद्र की दौड लगा चुका हूं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। विभाग का कहना है कि ऑनलाइन अप्लाई करो तो देखेेंगे।

electricity bill new
- फोटो : istock
बंद मकान का बिल आया 64 हजार
चेतगंज बाग बरियार सिंह निवासी इशू सिंह बिजली बिल को लेकर खासे परेशान हैं। उन्होंने बताया हर माह एक से डेढ़ हजार बिजली बिल आता था। जून माह का बिल 64 हजार 630 रुपये टांग कर चला गया। अधिकारी कहते हैं कि मीटर की जांच करा लें, बिल सहीं है। बताया कि दिल्ली में रहते है। घर प्राय: बंद ही रहता है। उपकेंद्र पर बिल संशोधन की गुहार लगाई लेकिन बिजली बिल दुरुस्त नहीं हो सका है।

वर्जन
बिजली बिल की समस्या ऑनलाइन ऑफ लाइन दोनों माध्यमों से दुरुस्त की जा रही है। उपभोक्ताओं से शिकायतें मिली है। समय पर मीटर की रीडिंग नहीं करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। दीपक अग्रवाल अधीक्षण अभियंता सर्किल प्रथम।