फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Negligence in Isolation Ward, suspect of Corona escaped in mirzapur

मिर्जापुर : मंडलीय अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में लापरवाही, रोशनदान के रास्ते भागा कोरोना का संदिग्ध

Mon, 16 Mar 2020 11:52 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: विचित्र सिंह Updated Mon, 16 Mar 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
Negligence in Isolation Ward, suspect of Corona escaped in mirzapur
कोरोना वायरस(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : pixabay

मिर्जापुर के मंडलीय अस्पताल में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हुआ कोरोना वायरस का संदिग्ध मरीज प्रबंधन की लापरवाही के चलते सोमवार की रात रोशनदान के रास्ते भाग गया। संदिग्ध मरीज के भाग जाने से स्वास्थ्य महकमें में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन


मंडलीय अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में कोरोना वायरस के तीन सन्दिग्ध मरीज भर्ती हैं। इसमें दो सोमवार को भर्ती हुए। इसमें एक नेपाल के काठमांडू से लौटा था। नेपाल से लौटा संदिग्ध सर्दी जुकाम की शिकायत के साथ मंडलीय अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष में पहुंचा। वहां से उसे आइसोलेशन वार्ड में भेजा दिया गया।

विज्ञापन

संदिग्ध मरीज से जांच के लिए सेंपल लेने के बाद उसे भर्ती कर लिया गया। रात आठ बजे संदिग्ध मरीज आइसोलेशन वार्ड के रोशनदान के रास्ते से भाग गया। इस बात की जानकारी होने पर स्वास्थ्य महकमें में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर एसआईसी व अन्य डॉक्टर आइसोलेशन वार्ड में पहुंचे।

भागे हुए संदिग्ध मरीज के सैंपल की जांच में अगर कोरोना वायरस की पुष्टि होती है तो यह घातक हो सकता है। संदिग्ध मरीज अन्य लोगों को भी संक्रमित कर सकता है। एसआईसी डॉ. आलोक ने बताया कि नेपाल से लौटा युवक अस्पताल में सर्दी जुकाम की शिकायत लेकर आया था। उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। रात में वह रोशनदान के रास्ते भाग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed