फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Negligence in case of death of man in road accident and child falling from the hammock Two sub inspector including chowki incharge line hajir in varanasi

वाराणसीः सड़क हादसे में अधेड़ की मौत और झूला से बच्चा गिरने के मामले में बरती थी लापरवाही, चौकी इंचार्ज सहित दो लाइन हाजिर

Fri, 18 Jun 2021 12:37 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 18 Jun 2021 12:37 AM IST
सार

वाराणसी के रामनगर थाने के दो उपनिरीक्षकों को लापरवाही भारी पड़ गई। दोनों को   पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश के निर्देश पर बृहस्पतिवार को लाइन हाजिर कर दिया गया। दोनों पर विभागीय जांच चल रही थी।

विज्ञापन
Negligence in case of death of man in road accident and child falling from the hammock  Two sub inspector including chowki incharge line hajir in varanasi
तीन माह पूर्व सहित्यका में झूला से गिरा था बच्चा, तब हुआ था भारी हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी कमिश्नरेट में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई जारी है। लापरवाही बरतने पर रामनगर थाने के दो उपनिरीक्षकों को पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश के निर्देश पर बृहस्पतिवार को लाइन हाजिर कर दिया गया। दोनों पर विभागीय जांच चल रही थी। 

विज्ञापन


बीते 12 जून को रामनगर थाना के भीटी में सड़क हादसे के दौरान चंदौली के बलुआ थाना निवासी सहदेव कुमार (55) की मौत हो गई थी। मौके पर शव तीन घंटे तक सीमा विवाद में पड़ा हुआ था। जांच के दौरान भीटी चौकी इंचार्ज विनोद कुमार मिश्र की लापरवाही सामने आई। 
विज्ञापन


वहीं 23 मार्च को रामनगर थाना अंतर्गत सहित्यका मोहल्ले में लगी एक प्रदर्शनी के दौरान झूला झूलने के दौरान 13 वर्षीय विशाल की मौत हो गई थी। इस दौरान काफी हंगामा और बवाल हुआ था। दुर्घटनास्थल कस्बे के अंदर और रामनगर चौराहे से महज 500 मीटर दूर था, लेकिन पुलिस को पहुंचने में एक घंटे से भी ज्यादा समय लगा था।  तब इसे लेकर लोगों में खासी नाराजगी देखी गई थी। इस मामले की जांच में दरोगा आदित्य सिंह को लाइन हाजिर किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में बदले गए सब इंस्पेक्टर

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अमित वर्मा ने बृहस्पतिवार की रात  छह सब इंस्पेक्टरों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया। इसमें चार पुलिस चौकियों को नए इंचार्ज मिले तो वहीं दो दरोगा को फूलपुर थाने से संबद्ध किया। फूलपुर से दरोगा काशी नाथ उपाध्याय को चौकी प्रभारी दानगंज व हरिकेष सिंह को थाना सिंधोरा से चौकी प्रभारी हरहुआ बनाया गया।

अब तक अखरी चौकी इंचार्ज अमित कुमार यादव को फूलपुर थाना, मिर्जामुराद थाने पर तैनात दरोगा उमेश कुमार राय को अखरी चौकी प्रभारी, रोहनियां थाना के दरोगा उमेश चंद्र विश्वकर्मा को कछवां चौकी प्रभारी,  दानगंज चौकी प्रभारी अजय कुमार यादव को फूलपुर थाना भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed