फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Neet solver gang's main member Osama debarred from KGMU, dream of becoming a doctor

यूपीः नीट सॉल्वर गैंग का मुख्य सदस्य ओसामा केजीएमयू से डिबार, डॉक्टर बनने के सपने पर फिरा पानी

Fri, 26 Nov 2021 10:38 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 26 Nov 2021 10:38 PM IST
सार

केजीएमयू के कुलपति को पत्र लिखकर नीट सॉल्वर गैंग के मुख्य सदस्य और वाराणसी जेल में बंद ओसामा शाहिद के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी। 

विज्ञापन
Neet solver gang's main member Osama debarred from KGMU, dream of becoming a doctor
सॉल्वर गैंग का सक्रिय सदस्य ओसामा शाहिद । - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नीट सॉल्वर गैंग के मुख्य सदस्य और वाराणसी जेल में बंद ओसामा शाहिद को केजीएमयू से डिबार कर दिया गया। अंतिम वर्ष की परीक्षा से कालेज ने ओसामा को बाहर कर दिया। साथ ही उसे हॉस्टल से भी निष्कासित किया गया। पिछले दिनों कमिश्नरेट पुलिस ने केजीएमयू के कुलपति को पत्र लिखकर ओसामा शाहिद पर कार्रवाई की मांग की थी।

विज्ञापन


उसी आधार पर केजीएमयू ने यह कार्रवाई की। वहीं पटना में पुलिस टीम ने सॉल्वर गैंग में शामिल चार नए सदस्यों के बारे में जानकारियां जुटाई।  मऊ के मोहम्मदाबाद गोहना निवासी ओसामा शाहिद लखनऊ स्थित केजीएमयू में अंतिम वर्ष का छात्र था। ओसामा को सारनाथ थाने की पुलिस ने 16 सितंबर को पहड़िया क्षेत्र से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


उसके साथ सॉल्वर गैंग की सदस्य जूली का भाई अभय प्रताप भी गिरफ्तार किया गया था। तभी से आरोपी जिला जेल में निरुद्ध है। सॉल्वर गैंग के मास्टरमाइंड नीलेश कुमार उर्फ पीके का पार्टनर ओसामा शाहिद और बिहार के खगड़िया निवासी विकास महतो के कहने पर पटना निवासी अभय प्रताप को पैसे का लालच दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार आरोपी हुए थे गिरफ्तार

अभय प्रताप की बहन बीएचयू की बीडीएस छात्रा जूली कुमारी को त्रिपुरा की रहने वाली हिना विश्वास की जगह पर परीक्षा देने के लिए राजी किया था। यह जाल ओसामा ने ही बुना था। हालांकि पुलिस ने जूली और उसकी मां बबिता कुमारी को सारनाथ से ही गिरफ्तार किया था। उसके बाद ओसामा समेत चार अन्य आरोपी गिरफ्तार किए गए थे।

हॉस्टल से भी निष्कासित

पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने बताया कि ओसामा के डाक्टर बनने के सपने पर पानी फेर दिया गया है। केजीएमयू में अंतिम वर्ष के छात्र ओसामा शाहिद को डिबार कर दिया। उसे हॉस्टल से भी निष्कासित कर दिया गया है। उधर, पीके को रिमांड पर लेकर पुलिस ने पटना के कई स्थानों पर दबिश दी। इसमें चार और नए सदस्यों की जानकारियां सामने आई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed