फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   NEET Solver Gang: arrested accused revealed how the change photo on neet admit card in varanasi

नीट सॉल्वर गैंग: गिरफ्तार सदस्यों ने बताया- कैसे एडमिट कार्ड में बदलते थे फोटो, मास्टरमाइंड की तलाश अभी जारी

Sun, 19 Sep 2021 05:35 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 19 Sep 2021 05:35 PM IST
सार

सारनाथ पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम ने शनिवार को सॉल्वर गैंग-टू का मास्टरमाइंड और फोटो शॉपर को डूडा कार्यालय के पास से गिरफ्तार किया था। बिहार निवासी दोनों आरोपियों के पास अहम दस्तावेज मिले। उन्होंने फोटो के बारे में बताया कि कैसे वो फोटो को मिलाते थे।

विज्ञापन
NEET Solver Gang: arrested accused revealed how the change photo on neet admit card in varanasi
प्रिंटर से फोटो से मिलाते थे, (ऊपर हीना, नीचे जूली)। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में नीट के सॉल्वर गैंग के सदस्यों की धर-पकड़ के लिए पुलिस की टीमें लगी हुई हैं। अब तक सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जिसमें सॉल्वर गैंग का मास्टर माइंड प्रेम कुमार उर्फ पीके की तलाश जारी है। वह बिहार का रहने वाला है। पुलिस उसकी तलाश बिहार से लेकर त्रिपुरा तक कर रही है। वहीं, शनिवार को दो सदस्य गिरफ्तार किए गए। जिन्होंने बताया कि वह किस तरह से एडमिट कार्ड में फोटो को बदल देते थे।

विज्ञापन


शनिवार को गैंग के दो सदस्य हुए गिरफ्तार
विकास महतो और फोटो शॉपर राजू कुमार को सारनाथ पुलिस व क्राइम ब्रांच ने शनिवार को डूडा कार्यालय के पास से गिरफ्तार किया। दोनों के कब्जे से परीक्षा से संबंधित अभ्यर्थियों के शैक्षिक दस्तावेज, फोटोग्राफ, आधार कार्ड व एडमिट कार्ड के अलावा दो मोबाइल फोन व एक लैपटॉप बरामद हुआ है। दोनों बिहार के रहने वाले हैं। पुलिस की पूछताछ में कई अहम जानकारियां मिली हैं।
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त ने बताया, पीके का पूरा नाम प्रेम कुमार उर्फ पीके उर्फ नीलेश है, जो बिहार छपरा के एकमा थाना क्षेत्र सेंधवा का निवासी है। इस समय वह बीएसएनएल टेलीफोन एक्सचेंज के सामने पाटलिपुत्र, पटना में सपरिवार रह रहा है। पीके के गिरोह में कई लोग जुड़े हुए हैं। फोटो शॉपर राजू कुमार ने पुलिस को बताया कि छोटे भाई दीपक के नाम से दीपक स्टूडियो है।

विज्ञापन
विज्ञापन

साल 2019 में विकास के संपर्क में आया, विकास परीक्षाओं में पासपोर्ट साइज फोटो बनवाने के लिए स्टूडियो पर आता था। बाद में मेलजोल बढ़ा तो अन्य छात्र व छात्राओं की फोटो को मिक्स कर पासपोर्ट साइज का बनवाने लगा। प्रत्येक मिक्स फोटो पर विकास से दो हजार रुपये लेता था। प्रतियोगी परीक्षाओं के दौरान विकास ने मुझसे कई लड़के व लड़कियों की फोटो व्हाट्सएप पर भेजी थी, जिसे मिक्सिंग करके प्रिंट किया गया।

पिछले रविवार को आयोजित नीट परीक्षा के दौरान सारनाथ के सोनातालाब स्थित केंद्र से पुलिस ने दूसरे अभ्यर्थी की जगह पर परीक्षा दे रही साल्वर गैंग की सदस्य पटना निवासी जूली कुमारी और परीक्षा केंद्र के बाहर से उसकी मां बबिता को गिरफ्तार किया था। बीएचयू बीडीएस छात्रा जूली कुमारी को गिरोह में सॉल्वर के तौर पर विकास महतो से संपर्क कराने वाले जूली के भाई अभय कुमार और लखनऊ केजीएमयू के डॉ. ओसामा शाहिद को पुलिस ने मंगलवार को पहड़िया से पकड़ा था। चारों इस समय जेल में बंद है। तभी से विकास महतो की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed