फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   NEET Paper Leak NSUI and ABVP Workers Take to Streets Burn Effigy of NTA District Headquarters Gheraoed

नीट पेपर लीक: NSUI और अभाविप कार्यकर्ता सड़क पर उतरे, फूंका एनटीए का पुतला; जिला मुख्यालय को घेरकर नारेबाजी

Thu, 14 May 2026 11:46 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 14 May 2026 11:46 PM IST
सार

Varanasi News: एनएसयूआई और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने नीट पेपर लीक के विरोध में जिले में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय का घेराव किया, जबकि एबीवीपी ने मोहनसराय चौराहे पर एनटीए का पुतला फूंका। छात्र नेताओं ने परीक्षा में अनियमितताओं पर नाराजगी जताते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
NEET Paper Leak NSUI and ABVP Workers Take to Streets Burn Effigy of NTA District Headquarters Gheraoed
एनटीए का पुतला फूंकते एनएसयूआई और अभाविप कार्यकर्ता। - फोटो : संवाद

विस्तार

NEET Paper Leak: एनएसयूआई और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को जिले के अलग-अलग स्थानों पर नीट पेपर लीक मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों ने एनटीए के खिलाफ नारेबाजी करते हुए निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग उठाई।

विज्ञापन


एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष ऋषभ पांडेय के नेतृत्व में जिला मुख्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की शुरुआत डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। इसके बाद कार्यकर्ता हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां और बैनर लेकर मार्च करते हुए जिला मुख्यालय पहुंचे। वहां एनटीए के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

विज्ञापन

अनियमितताओं के आरोप

ऋषभ पांडेय ने कहा कि नीट परीक्षा का पेपर लीक होना देशभर के लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने कहा कि परीक्षा रद्द होने और लगातार सामने आ रही अनियमितताओं के कारण छात्र मानसिक तनाव और असुरक्षा के माहौल में हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार जल्द निष्पक्ष कार्रवाई नहीं करती है तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा। इस दौरान संदीप पाल, शशांक शेखर सिंह, गौरव पटेल, रोहित सानू और गौतम शर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने मोहनसराय चौराहे पर एनटीए का पुतला फूंककर विरोध जताया। परिषद के जिला संयोजक राजमंगल सिंह ने कहा कि एनटीए जैसी राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की लापरवाही छात्रों के भविष्य के साथ गंभीर खिलवाड़ है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान रजनीश तिवारी, सुधांशु कुमार, धीरेंद्र शर्मा, सतीश यादव और आदर्श राय समेत बड़ी संख्या में छात्र कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिले में दिनभर इस मुद्दे को लेकर छात्र संगठनों में आक्रोश बना रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed