{"_id":"6147624f8ebc3ea6b51b859c","slug":"neet-exam-solver-gang-master-mind-pk-varanasi-police-got-many-clue-he-built-luxurious-house-with-fraud-money","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नीट परीक्षा: सॉल्वर गैंग के मास्टर माइंड पीके का मिला सुराग, फ्रॉड के पैसों से बनाया आलीशान मकान, लग्जरी गाड़ियों का शौक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीट परीक्षा: सॉल्वर गैंग के मास्टर माइंड पीके का मिला सुराग, फ्रॉड के पैसों से बनाया आलीशान मकान, लग्जरी गाड़ियों का शौक
Mon, 20 Sep 2021 06:22 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 20 Sep 2021 06:22 PM IST
सार
नीट परीक्षा सॉल्वर गैंग मामले में गिरोह के मास्टर माइंड पीके के खिलाफ वाराणसी पुलिस को अहम जानकारी हाथ लगी है। आशंका है कि वह अपने परिवार के साथ कोलकाता या गुवाहाटी में छुपा है।
विज्ञापन
सॉल्वर गैंग का मास्टर माइंड पीके
- फोटो : सोशल मीडिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नीट परीक्षा सॉल्वर गैंग का मास्टर माइंड प्रेम कुमार उर्फ पीके उर्फ नीलेश सिंह की तलाश नार्थ ईस्ट में पुलिस कर रही है। पुलिस को आशंका है कि वह अपने परिवार के साथ कोलकाता या गुवाहाटी में छुपा है। त्रिपुरा की पुलिस से भी कमिश्नरेट पुलिस ने संपर्क साधा है। छपरा बिहार निवासी नीलेश सिंह उर्फ पीके के बारे में कमिश्नरेट पुलिस को काफी अहम जानकारियां मिली हैं। जल्द ही पीके के कुछ और करीबी साथी गिरफ्तार किए जा सकते हैं।
पटना के पाटलिपुत्र कॉलोनी में पीके का चार मंजिला मकान है। महंगी और लग्जरी गाड़ियों के शौकीन पीके अपने आप को कॉलोनी में चिकित्सक बताकर रहता था। बड़े महानगरों में पीके द्वारा फर्जीवाडे़ से पास कराए गए अभ्यर्थियों के बारे में भी पुलिस जानकारी जुटा रही है।
इसके साथ ही त्रिपुरा की रहने वाली अभ्यर्थी हिना विश्वास और दवा व्यवसायी उसके पिता गोपाल विश्वास की गिरफ्तारी को लेकर भी बनारस की पुलिस त्रिपुरा में दबिश दे कर रही है। पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने बताया कि पीके उर्फ नीलेश सिंह के बारे में पुलिस टीम को अहम जानकारियां हाथ लगी है, उसके कुछ करीबियों से भी पूछताछ की जा रही है। पटना और छपरा स्थित मकान पर कोई नहीं है।

इस प्रकरण में अब तक छह गिरफ्तार
त्रिपुरा में भी पुलिस संपर्क साध रही है। अब तक इस प्रकरण में छह लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पीके की गिरफ्तारी भी जल्द कर ली जाएगी। पिछले रविवार को आयोजित नीट परीक्षा के दौरान सारनाथ के सोनातालाब स्थित केंद्र से पुलिस ने दूसरे अभ्यर्थी की जगह पर परीक्षा दे रही सॉल्वर गैंग की सदस्य पटना निवासी जूली कुमारी और परीक्षा केंद्र के बाहर से उसकी मां बबिता को गिरफ्तार किया था।
बीएचयू बीडीएस छात्रा जूली कुमारी को गिरोह में सॉल्वर के तौर पर पीके उर्फ नीलेश के कहने पर विकास महतो ने उसकी मां बबिता से संपर्क साधा था। जूली के भाई अभय कुमार और लखनऊ केजीएमयू के डॉ. ओसामा शाहिद सहित छह आरोपी जेल में बंद हैं।