फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Neeraj smashed 16 sixes in 25 balls to make the team of Bavdan champion.

Varanasi News: नीरज ने 25 गेंद पर 16 छक्के मार बवंडर की टीम को बनाया चैंपियन

Mon, 02 Feb 2026 02:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Neeraj smashed 16 sixes in 25 balls to make the team of Bavdan champion.
अग्रवाल महासभा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से रविवार को अग्रवाल महासभा प्रीमियर लीग (एएमपीएल) कैंटोनमेंट स्थित पीएनयू क्लब मैदान पर खेली गई। इसमें धुरंधर और बवंडर के बीच ट्रॉफी के लिए हुए मुकाबले में बवंडर के नीरज अग्रवाल ने 25 गेंद पर 16 छक्के और 2 चौकों की मदद से 104 रन बनाकर टीम बवंडर को बनाया चैंपियन।
विज्ञापन

धुरंधर टीम के कप्तान गौरव अग्रवाल ने टॉस जीत पहले बल्लेबाजी चुनी। इसमें दिनेश गर्ग ने 77 रन (7 चौके 7 छक्के) और हिमांशु अग्रवाल ने 43 रन बनाए। धुरंधर ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 217 रन बनाए। जीत के लिए बवंडर ने 218 रनों का लक्ष्य दिया। मैन ऑफ द मैच नीरज अग्रवाल की विस्फोटक बल्लेबाजी से बवंडर ने 18.5 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 220 रन बना विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। उन्होंने लगातार 6 गेंदों पर छक्के लगाते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। कप्तान रिशी बंसल ने 37 रनों की नाबाद पारी खेलते हुए अपनी टीम को 2 विकेट से जीत दिलाई। दोनों टीमों ने तिरंगा यात्रा निकालकर जश्न मनाया। अग्रवाल समाज के सभापति संतोष कुमार अग्रवाल और ट्रस्ट अध्यक्ष प्रद्युम्न अग्रवाल ने टॉस कराकर मैच शुरू कराया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि 95 बटालियन सीआरपीएफ कमांडेंट आरएस बालापूरकर और अर्चना बालापूरकर अग्रवाल ने विजेता खिलाड़ियों को ट्राॅफी दी। अग्रवाल समाज की प्रधानमंत्री डॉ. रचना अग्रवाल, रंजना अग्रवाल, रजनी अग्रवाल, स्वयं प्रभा अग्रवाल, दीपाली अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed