स्वर्ण पदक जीतने के बाद पहली बार एयरपोर्ट पहुंचने पर नीलू मिश्रा का जोरदार स्वागत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलेशिया के कुचिंग शहर में चल रहे 21वीं मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने के बाद बनारस की नीलू मिश्रा पहली बार वाराणसी एयरपोर्ट पहुंची। एयरपोर्ट पर उनके परिवार और समर्थको ने जोरदार स्वागत किया और मिठाइयां खिलाकर बधाई दी।
अमर उजाला से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि अपने दस साल से कम उम्र के ग्रुप में भाग लिया। क्योंकि दस साल से कम उम्र के लोगों के साथ भाग लेना और गोल्ड मेडल जीतना अलग रहा।
पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल पर कि वह खिलाड़ियों को क्या संदेश देना चाहेंगी, तो उन्होंने कहा कि व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य पर जरूर ध्यान देना चाहिए मेडल जीतना अलग बात है। देश के लिए जरूरी है। इसके अलावा लोगों को अपने स्वास्थ्य के लिए एक घंटे जरूर देना चाहिए। विशेष रूप से महिलाओं को। क्योंकि जब महिलाएं फिट रहेंगी तो अपने परिवार को फिट रख सकेंगी। अगर नहीं फिट हैं तो परिवार पर भी इसका असर पड़ता है।
प्रधानमंत्री के फिट इंडिया की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि फिट इंडिया का एक हिस्सा यह भी है कि महिलाएं स्वस्थ रहें, क्योंकि ज्यादातर 50 महिलाएं एनिमिक होती हैं। एनीमिया, ब्रेस्ट कैंसर जैसे बीमारियों से बचने के लिए खेल से जुड़े लोग अच्छा खाना खाएं, हेल्थी फूड, हेल्दी व्यायाम-योग, हेल्थी जीवन शैली को अपनाए हर व्यक्ति को स्मार्ट बनाता है।