{"_id":"659d63ae798b24ea3e01ca0e","slug":"ncc-cadets-who-cycled-from-guwahati-honored-at-bhu-naval-wing-at-varanasi-2024-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: गुवाहाटी से साइकिल चलाकर निकली बेटियों का BHU नेवल विंग में हुआ स्वागत, लखनऊ में CM करेंगे सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: गुवाहाटी से साइकिल चलाकर निकली बेटियों का BHU नेवल विंग में हुआ स्वागत, लखनऊ में CM करेंगे सम्मानित
Tue, 09 Jan 2024 08:49 PM IST
प्रगति चंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 09 Jan 2024 08:49 PM IST
सार
गुवाहाटी से साइकिल चलाकर वाराणसी पहुंची एनसीसी कैडेट्स का मंगलवार को बीएचयू 7 यूपी नेवल बटालियन में स्वागत किया गया। इस दौरान उनके जज्बे की सराहना करते हुए कमांडिंग ऑफिसर राहुल मिश्रा ने कहा कि समाज में बेटियां, जिस तरह से हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, उससे आत्मनिर्भरता बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
एनसीसी कैडेट्स
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गुवाहाटी से साइकिल चलाकर दिल्ली तक का सफर तय करने वाली 14 बेटियां (एनसीसी कैडेट) महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही हैं। मंगलवार को बीएचयू 7 यूपी नेवल एनसीसी बटालियन में उनका सम्मान किया गया। कमांडिंग ऑफिसर राहुल मिश्रा ने बेटियों के जज्बे की सराहना की। कहा कि समाज में बेटियां, जिस तरह से हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, उससे आत्मनिर्भरता बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
बीएचयू परिसर में कार्यक्रम में कैडेट्स का रोटरी क्लब वाराणसी काशी की ओर से भी सम्मान किया गया। मेगा साइक्लोथॉन का नेतृत्व कर रहे कर्नल अंजन सेन गुप्ता ने बताया कि गुवाहाटी से निकली यात्रा 2107 किलोमीटर का सफर तय कर दिल्ली पहुंचेंगी।
विज्ञापन
यहां कैडेट्स पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। इससे पहले छात्राएं 11 को प्रयागराज पहुंचेंगी। फिर लखनऊ में सीएम योगी कैडेटों को सम्मानित करेंगे। कार्यक्रम में अजय सिंह, संजय अग्रवाल, मजीद खान, अमरेश पांडे, गोपाल मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन