फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Navratri 2023 Maa Durga clothes prepared from one quintal Panchmeva in Varanasi

Navratri 2023: वाराणसी में एक क्विंटल पंचमेवा से बन रहे माता के वस्त्र, पंडाल में दिखेगी आदियोगी की झलक

Mon, 16 Oct 2023 06:03 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 16 Oct 2023 06:03 PM IST
सार

नवरात्र पर काशी अब धीरे-धीरे मिनी बंगाल के रूप में तब्दील हो रही है। शहर में कई जगहों पर नवरात्र की अष्टमी और नवमी के लिए पंडाल बनाने का काम अंतिम दौर में है।

विज्ञापन
Navratri 2023 Maa Durga clothes prepared from one quintal Panchmeva in Varanasi
वाराणसी में माता की प्रतिमा को अंतिम रूप देते कलाकार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शारदीय नवरात्र शुरू होने के साथ ही शिव काशी का कण-कण शक्ति की आराधना में लीन हो गया है। आदियोगी शिव की नगरी में शक्ति की आराधना के उत्सव के रंग अब बिखरने लगे हैं। नवरात्र पर काशी अब धीरे-धीरे मिनी बंगाल के रूप में तब्दील हो रही है। शहर में स्थापित होने वाले पंडालों में माता की भव्य प्रतिमाओं को लाने की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कहीं आदियोगी शिव का स्वरूप तो कहीं राममंदिर, तो कहीं काशी विश्वनाथ धाम तो कहीं केदारनाथ मॉडल पर पंडाल बनाया जा रहा है।

विज्ञापन


खोजवा के मूर्तिकार शीतल ने बताया कि इस बार हम लोग इको फ्रेंडली मूर्ति तैयार कर रहे हैं। इसमें पंचमेवा से बनी मूर्ति, किरकिरी से बनी मूर्ति, सफेद तिल से बनी मूर्ति, सुतली से बनी मूर्ति, पुआल से बनी मूर्ति इस बार आकर्षण का केंद्र होगा। बनाने में कमल गट्टा और रुद्राक्ष का इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन


गहने कोलकाता से मंगाए जाते हैं। मां के अंगवस्त्र को पंचमेवा से तैयार किया जा रहा है। करीब एक क्विंटल पंचमेवा से मां का वस्त्र बनाया जा रहा है। माता की मूर्ति षष्ठी तिथि को पूजा पंडालो में पहुंचेंगी। माता की सप्तमी तिथि को प्राण प्रतिष्ठा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अर्दली बाजार के पूजा पंडाल में दिखेगा आदियोगी शिव की झलक

Navratri 2023 Maa Durga clothes prepared from one quintal Panchmeva in Varanasi
वाराणसी में पंडाल में मां दुर्गा की पूजा - फोटो : अमर उजाला

शहर में कई जगहों पर नवरात्र की अष्टमी और नवमी के लिए पंडाल बनाने का काम अंतिम दौर में है। इसमें हथुआ मार्केट, अर्दली बाजार, शिवपुर, मच्छोदरी में पंडाल करीब-करीब बनकर तैयार है। वरुणापार क्षेत्र के अर्दली बाजार में न्यू डी-लाइट क्लब दुर्गा समिति के पूजा पंडाल को इस वर्ष कोयंबटूर के प्रसिद्ध आदियोगी शिव का स्वरूप दिया जा रहा है। कारीगर आदियोगी मंदिर का स्वरूप देने में दिन रात जुटे हैं। इस वर्ष पूजा पंडाल में मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। मां दुर्गा की प्रतिमा भगवान गणेश, कार्तिकेय, लक्ष्मी, सरस्वती गोद में विराजमान होंगी। दर्शनार्थियों को निकास मार्ग पर 12 फीट के हनुमान जी का दर्शन होगा। 

बाबा केदारनाथ के धाम में स्थापित होगी प्रदेश की सबसे ऊंची मां दुर्गा की प्रतिमा

Navratri 2023 Maa Durga clothes prepared from one quintal Panchmeva in Varanasi
बंगाली ड्योढ़ी में मां दुर्गा की पूजा - फोटो : अमर उजाला

इस बार सनातन धर्म इंटर कॉलेज का पंडाल और प्रतिमा काशी ही नहीं पूरे प्रदेश के लिए आकर्षण का केंद्र होगी। यहां केदारनाथ कॉरिडोर को साकार किया जा रहा  और 24 फीट की ऊंची मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। दावा है कि यह प्रतिमा प्रदेश की सबसे ऊंची प्रतिमा होगी। पंडाल में मां दुर्गा का महिषासुर मर्दिनी वाली मुद्रा में स्वचालित प्रदर्शन भी आकर्षण का केंद्र होगा।

कहीं आदित्य एल-1, कहीं चंद्रयान तो कहीं राम मंदिर

शहर के अलग-अलग हिस्सों में पूजा पंडाल को थीम आधारित तैयार किया जा रहा है। कहीं आदित्य एल-1 की झांकी होगी तो कहीं चंद्रयान। कई पंडालों में राम मंदिर के भी दर्शन होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed