फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Navratri 2021 Vindhyachal dham Devotees gathered to worship maa Mahagauri on ashtam tithi

नवरात्र 2021: मां विंध्यवासिनी के महागौरी स्वरूप का दर्शन-पूजन करने उमड़े भक्त, देवी के जयकारे से गूंज रहा विंध्य धाम

Wed, 13 Oct 2021 12:45 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 13 Oct 2021 12:45 PM IST
सार

विंध्य धाम में  बुधवार तड़के भव्य मंगला आरती श्रृंगार के बाद स्वरूप दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का रेला लगा रहा। पहाड़ी पर स्थित अष्टभुजा और कालीखोह मंदिर में भी दर्शन के लिए लंबी कतार लगी है।

विज्ञापन
Navratri 2021 Vindhyachal dham Devotees gathered to worship maa Mahagauri on ashtam tithi
देवी के जयकारे से गूंज रहा विंध्य धाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शारदीय नवरात्र की अष्टमी तिथि पर बुधवार को आदि शक्ति जगतजननी मां विंध्यवासिनी के महागौरी स्वरूप का दर्शन-पूजन करने के लिए भक्तों की भारी भीड़ लगी है।  गुड़हल, कमल सहित गुलाब पुष्पों से किए गए भव्य शृंगार का दर्शन कर श्रद्धालु निहाल हुए।  देश के कोने-कोने से लोग परिवार के साथ आध्यात्मिक पर्यटन के लिए मेला क्षेत्र में पहुंचे।

विज्ञापन


बुधवार तड़के भव्य मंगला आरती श्रृंगार के बाद स्वरूप दर्शन के लिए लोगों का श्रद्धालुओं का रेला लगा रहा। पहाड़ी पर स्थित अष्टभुजा और कालीखोह मंदिर में भी दर्शन के लिए लंबी कतार लगी है। सुबह से ही तीनों प्रमुख मंदिरों में माता के जयकारे व घंट घड़ियाल गूंज रहे हैं।
विज्ञापन



विंध्यधाम परिसर में विराजमान सिद्धिविनायक सहित मां काली, मां दुर्गा, मां सरस्वती, मां शीतला, माता लक्ष्मी, पंचमुखी महादेव, दक्षिणमुखी हनुमान, राधा कृष्ण, डाक भैरव व बटुक भैरव सहित कई अन्य देवी देवताओं के मंदिरों में जाकर श्रद्धालु बड़े श्रद्धा भाव से शीश नवाकर दर्शन-पूजन कर रहे हैं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अगले 36 घंटे काफी महत्वपूर्ण

Navratri 2021 Vindhyachal dham Devotees gathered to worship maa Mahagauri on ashtam tithi
मां विंध्यवासिनी के महागौरी स्वरूप का दर्शन-पूजन - फोटो : अमर उजाला

शारदीय नवरात्र मेला अपने आखिरी चरण में है। अगले 36 घंटे काफी महत्वपूर्ण हैं। इसको देखते हुए लोगों की जहां विंध्याचल में भीड़ बढ़ी है। वहीं, कई महत्वपूर्ण लोग दर्शन करने के लिए विंध्याचल पहुंचेंगे। इसके अलावा महानिशा की पूजा भी होगी। इसको देखते हुए मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र और एसपी ने कहा कि आगामी 36 घंटे नए ढंग से सुरक्षा व्यवस्था की शुरुआत करें।

रीवां, हनुमना मार्ग पर यातायात प्रभारी विशेष नजर रखें।  मंडलायुक्त ने कहा मेला क्षेत्र में सड़कों के किनारे जगह-जगह दर्शनार्थी भोजन आदि बना रहे हैं, यह बेहद जोखिम भरा है। अष्टभुजा मंदिर से कम से कम एक किलोमीटर दूर ही लोगों को रोकें। मां विंध्यवासिनी की झांकी के सामने उन्होंने कम से कम तीर्थपुरोहितों को खड़े होने का निर्देश दिया।

एसपी ने महानिशा रात्रि से नवमी तक भीड़ अधिक होने की संभावना जताई है। पुलिस कर्मियों संग सभी से कहा कि महानिशा पूजन के लिए यदि किसी व्यक्ति के साथ कोई छोटा बच्चा हो और उसने काला रंग का कपड़ा या धागा इत्यादि पहना हुआ है तो उसकी पूरी जांच करें। तंत्र पूजन में बलि की भी प्रक्रिया होती है। उन्होंने अष्टमी व नवमी को देखते हुए किसी प्रकार के वाहनों को पार्किंग स्थल पर रोकने के निर्देश दिया।

बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने की पूजा

 बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने बुधवार सुबह मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन किया। मंदिर परसिर में उनका स्वागत नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जयसवाल व अन्य ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed