{"_id":"6077c07c8ebc3e8ca76f81a2","slug":"navratri-2021-maa-chandraghanta-and-saubhagya-gauri-worship-ashish-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चैत्र नवरात्रि 2021 का तीसरा दिन: मां चंद्रघंटा और सौभाग्यगौरी से मांगा आशीष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चैत्र नवरात्रि 2021 का तीसरा दिन: मां चंद्रघंटा और सौभाग्यगौरी से मांगा आशीष
Thu, 15 Apr 2021 09:56 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 15 Apr 2021 09:56 AM IST
विज्ञापन
नवरात्रि का तीसरा दिन।
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में चैत्र नवरात्रि के तीसरे दिन भक्तों ने मां चंद्रघंटा और सौभाग्यगौरी से आशीष मांगा। श्रद्धालुओं ने माता से कोरोना वायरस के संक्रमण को समाप्त करने के लिए प्रार्थना की। संक्रमण की बढ़ती रफ्तार के कारण काशी के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ भी कम रही।
विज्ञापन
गुरुवार को मंदिर के पुजारी परिवार ने विधि विधान से पूजन अर्चन कर मां दुर्गा से देश को इस महामारी से बचाने की प्रार्थना की। मान्यताओं के अनुसार कहा जाता है कि मां चन्द्र घण्टा जब तक घंटी नहीं बजाती तब तक यमराज भी किसी का प्राण नहीं ले सकते।
विज्ञापन
चौक स्थित प्राचीन माता चंद्रघंटा के मंदिर में सुबह छह बजे के बाद से श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ । मंगला आरती से लेकर भोग और शयन आरती की सारी परंपरा पुजारी परिवार द्वारा निभाई गई।
विज्ञापन
Trending Videos
वहीं ज्ञानवापी क्षेत्र स्थित सत्यनारायण मंदिर के अंदर स्थित सौभाग्य गौरी के मंदिर में भी सन्नाटा पसरा रहा। श्रद्धालुओं को अखंड सौभाग्य और सुख प्रदान करने वाली सौभाग्य गौरी से भक्तों ने घर बैठे ही मानसिक पूजन कर आशीर्वाद मांगा। कोविड निगेटिव प्रमाणपत्र की अनिवार्यता के कारण भक्तों को मंदिर में प्रवेश नहीं मिला।