{"_id":"5d9651e28ebc3e939f40792c","slug":"navratra-varanasi-news-vns487272930","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां बागेश्वरी देवी के मंदिर में उमड़ा भक्तों का रेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां बागेश्वरी देवी के मंदिर में उमड़ा भक्तों का रेला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। या देवी सर्वभूतेषु मां स्कंदमाता रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:। शारदीय नवरात्र के पंचमी तिथि पर मां जगदंबा के पांचवें स्वरूप के दर्शन के लिए भक्तों का रेला उमड़ा। देवी स्कंदमाता के दर्शन के लिए देर रात तक भक्तों का तांता लगा रहा। भक्तों ने माता की विधिपूर्वक आराधना करके देवी के दरबार में सुख और शांति की कामना की। मंदिर परिसर माता के जयकारे से गूंजते रहे। मंदिर में पुत्र को गोद में लिए देवी स्कंद माता के दयालु स्वरूप को निहार कर भक्त धन्य हो उठे।
गुरुवार को जैतपुरा स्थित मां बागेश्वरी देवी के मंदिर में दर्शनार्थियों का रेला उमड़ा। देवी स्कंदमाता का भोर में पंचामृत स्नान के बाद अड़हुल, गेंदा और गुलाब के फू लों से भव्य शृंगार किया गया। मंगला आरती के बाद माता के मंदिर का पट भक्तों के दर्शन के लिए खोल दिया गया। महिलाओं ने नारियल और चुनरी का प्रसाद चढ़ाकर माता से सौभाग्य की कामना की। भोर से मां के दर्शन का सिलसिला अनवरत चलता रहा। वहीं शहर के सभी देवी मंदिरों में भक्तों का रेला उमड़ा। दुर्गाकुंड, लक्ष्मीकुंड, गायत्री देवी, काली मंदिर, अन्नपूर्णा देवी समेत सभी मंदिर माता के जयकारे से गुंजायमान होते रहे।