फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Naugarh will become an eco-tourist destination

इको पर्यटन स्थल बनेगा नौगढ़

Fri, 20 Nov 2020 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 11:29 PM IST
विज्ञापन
Naugarh will become an eco-tourist destination
नौगढ़ के राजदरी जलप्रपात पर अधिकारियों के साथ वार्ता करते वनमंत्री दारा चौहान। - फोटो : CHANDAULI
नौगढ़। पर्यावरण और जंगली जीव जंतुओं के संरक्षण के लिए राजदरी-देवदरी जलप्रपात सहित नौगढ़ और चकिया के दर्शनीय बांधों, जलाशयों को एक आदर्श इको पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। वन संपदा से भरपूर इस इलाके में पर्यटन को विकसित कर एक बेहतर माहौल और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। ये बातें शुक्रवार को राजदरी जलप्रपात पहुंचे वन मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहीं।
विज्ञापन

मंत्री ने राजदरी डाक बंगले पर वन विभाग के अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ इको टूरिज्म की संभावनाओं को लेकर मंथन किया। इस दौरान कहा कि वनों और वन्यजीवों को संरक्षण के साथ स्थानीय लोगों को प्रकृति से जोड़ना होगा। इसके लिए इको टूरिज्म अच्छा माध्यम है। वन मंत्री ने प्राकृतिक संसाधनों को नुकसान पहुंचाए बगैर इसका विस्तार करना होगा। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार का अवसर भी मिलेगा। उन्होंने मुख्य वन संरक्षक सुनील चौधरी एवं डीएफओ रामनगर महावीर कौजलगी को वन्यजीवों की सुरक्षा एवं प्राकृतिक संरक्षण को बढ़ावा देने के निर्देश देते हुए कहा कि क्षेत्र में पौधों एवं वन्यजीवों के बचाव के लिए रेंजर और एसडीओ की जिम्मेदारी होनी चाहिए। इस दौरान पूर्व विधायक शिव तपस्या पासवान ने नौगढ़ जलप्रपात को भी इको टूरिज्म से जोड़ने का प्रस्ताव रखा। इस पर वन मंत्री ने कहा कि प्रदेश के टूरिस्ट मैप विशेषकर नौगढ़ को एक आदर्श इको टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किए जाने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन

वन मंत्री को सौंपा पत्रक
नौगढ़। वन महासंघ के प्रदेश संरक्षक त्रिवेणी खरवार ने दैनिक वेतनभोगी कर्मियों को नियमित करने और हर माह वेतन देने संबंधी 8 सूत्री मांग पत्र को सौंपा। मंत्री ने भरोसा दिलाया कि इस पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। इस मौके पर चकिया विधायक प्रतिनिधि अश्वनी दुबे, मुख्य वन संरक्षक प्रयागराज एन रविंद्रन, मुख्य वन संरक्षक कानपुर सुनील चौधरी, वन निगम के जनरल मैनेजर एसी सिन्हा के अलावा डीएफओ महावीर कौजलगी, उप प्रभागीय वनाधिकारी चकिया धर्मेंद्र सिंह, उप प्रभागीय वनाधिकारी नौगढ़ दिनेश सिंह के अलावा नौगढ़, मझगांई, जयमोहनी, चकिया, राजपथ, चंद्रप्रभा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed