{"_id":"5acdc6984f1c1bd53d8b47dd","slug":"national-village-carnival-in-pm-adarsh-gram-kakrahiya","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम के आदर्श गांव ककरहिया में होगा नेशनल विलेज कार्निवल का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम के आदर्श गांव ककरहिया में होगा नेशनल विलेज कार्निवल का आयोजन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Wed, 11 Apr 2018 01:56 PM IST
विज्ञापन
आदर्श गांव ककरहिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदर्श गांव ककरहिया में बच्चों को शिक्षा और युवाओं को सोशल इंटरप्रेन्योरशिप से जोड़ने की पहल की जा रही है। इसके लिए यहां आगामी 21 और 22 अप्रैल को यहां नेशनल विलेज कार्निवल आयोजित होगा। इसमें मनोरंजक कार्यक्रम भी होंगे।
अलग-अलग कॉलेज के रॉक बैंड की ओर से 21 अप्रैल की रात ‘म्यूजिकल बैंड’ की धूम मचेगी। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की पहल पर सामाजिक संस्था सुकून बनारस के किसी गांव में पहली बार होने जा रहे इस दो दिवसीय नेशनल विलेज कार्निवाल में बच्चों के लिए शैक्षिक कार्यशाला आयोजित होगी।
इसके जरिए बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ाने की, उनकी आशा-मंशा को समझने का प्रयास होगा। अभिभावकों की काउंसलिंग भी होगी। उन्हें प्रेरित किया जाएगा कि वो बच्चों को नियमित स्कूल भेजें। उनकी पढ़ाई पर ध्यान दें। आदर्श गांव में बने नंद घर इसके फोकस में होंगे।
विज्ञापन
युवाओं के लिए भी इस कार्निवल में बहुत कुछ होगा। युवाओं को रोजगार, कौशल से जोड़ने के लिए सोशल इंटरप्रेन्योरशिप का सत्र होगा, जिसमें आईआईटी के प्रोफेसर शामिल होंगे। आईआईटी में पंजीकृत स्टार्ट अप ‘गार्डन ऑन कांक्रीट’ उनके लिए रोजगार के दरवाजे खोलेगा। गांव में 100 पौधे भी लगाए जाएंगे।
महिलाओं और युवतियों के लिए रात्रि चौपाल लगेगी और यहां उन्हें ‘हेल्थ और हाइजीन’ के प्रति जागरूक किया जाएगा। स्वास्थ्य शिक्षा की जानकारी के साथ ही उन्हें फिल्म ‘पैडमैन’ भी दिखाई जाएगी। सेनेटरी पैड वितरित किए जाएंगे।
इसी क्रम में नुक्कड़ नाटक के जरिये सामाजिक मुद्दों के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया जाएगा।