फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   National Seminar on Technology Vision 2047 in BHU from today Defence Minister scientific advisor join

Varanasi: टेक्नोलॉजी विजन 2047 पर बीएचयू में आज से राष्ट्रीय मंथन, रक्षामंत्री के वैज्ञानिक सलाहकार आएंगे

Mon, 20 Mar 2023 10:16 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 20 Mar 2023 10:16 AM IST
सार

भारत को 2047 तक सुपर पावर बनाने के लिए टाइफैक टेक्नोलॉजी विजन डॉक्यूमेंट तैयार कर रहा है। बीएचयू के विज्ञान-तकनीकी शिक्षा एवं शोध में महत्वपूर्ण योगदान को देख टाइफैक दो दिवसीय आयोजन आज से करेगा। 

विज्ञापन
National Seminar on Technology Vision 2047 in BHU from today Defence Minister scientific advisor join
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत में तकनीकी विकास के निर्धारण की जिम्मेदारी टेक्नालॉजी इंफॉर्मेशन फॉरकास्टिंग एंड एसेसमेंट काउंसिल (टाइफैक) पर है। भारत को 2047 तक सुपर पावर बनाने के लिए टाइफैक टेक्नोलॉजी विजन डॉक्यूमेंट तैयार कर रहा है। टाइफैक विभिन्न स्थानों पर कार्यशाला आयोजिक कर रहा है।

विज्ञापन


बीएचयू के विज्ञान-तकनीकी शिक्षा एवं शोध में महत्वपूर्ण योगदान को देख टाइफैक दो दिवसीय आयोजन 20 मार्च से करेगा। रक्षामंत्री के वैज्ञानिक सलाहकार डॉ. जी सतीश रेड्डी मुख्य अतिथि होंगे। स्वास्थ्य, सुरक्षा, पर्यावरण, खाद्य एवं कृषि, ऑटोमेशन, सूचना तंत्र इत्यादि से विशेषज्ञों को आमंत्रित किया गया है। आयोजन मॉलिक्यूलर ह्यूमन जेनेटिक्स की डॉ. गीता राय के नेतृत्व में किया जा रहा है। 
विज्ञापन


विश्व के शीर्ष 500 संस्थानों में शोध कर सकेंगे बीएचयू के शोधार्थी
बीएचयू के शोधार्थी अब विश्व के शीर्ष 500 संस्थानों में शोध कर सकेंगे। योग्यता पूरी करने वाले छात्रों को विदेशी संस्थान में काम करने का अवसर भी मिलेगा। आने जाने का खर्च व मासिक शोध फेलोशिप भी बीएचयू देगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति तथा इंस्टीट्यूट ऑफ एमिनेंस के उद्देश्य को पूरा करने के लिए इंटरनेशनल विजिटिंग स्टूडेंट प्रोग्राम के तहत छात्रों को शीर्ष संस्थानों में एक सेमेस्टर रहकर शोध का अवसर मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्टीट्यूट ऑफ एमिनेंस, बीएचयू, गवर्निंग बॉडी द्वारा स्वीकृत योजना का उद्देश्य सहयोगात्मक अनुसंधान को बढ़ावा देना, संस्थागत संबंधों को प्रगाढ़ करना, पेशेवर कौशल व ज्ञान में इजाफा करना है। शोधार्थी जो 8 या अधिक सीजीपीए के साथ अपना कोर्स वर्क पूरा कर चुके हैं तथा जिनके अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित (Q1 अथवा Q2) शोध पत्रिकाओं में दो पत्र प्रकाशित हो चुके हैं वे आवेदन कर सकते हैं। आवेदक को शोध संबंधी सुविधाओं की उपलब्धता के लिए मेजबान संस्थान से सहमति प्राप्त करना आवश्यक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed