फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   National Achievement Survey on November 12, preparation intensified in council schools

नेशनल अचीवमेेंट सर्वे 12 नवंबर को, परिषदीय विद्यालयों में तैयारी तेज

Tue, 07 Sep 2021 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
National Achievement Survey on November 12, preparation intensified in council schools
तीसरी से आठवीं कक्षा के छात्रों के तीन साल में होने वाले नेशनल अचीवमेंट सर्वे (एनएएस) के लिए जिले के परिषदीय विद्यालयों के नौनिहालों को तैयार किया जा रहा है। सर्वे के जरिये सरकारी स्कूलों के बच्चों का शैक्षिक मूल्यांकन किया जाएगा। स्कूली छात्रों के शिक्षा स्तर को जानने के लिए मानव एवं विकास मंत्रालय एनसीईआरटी व राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान की ओर से इस बार 12 नवंबर को सर्वे होना है। इसको लेकर बेसिक शिक्षा विभाग को अपर परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा सरिता तिवारी ने आदेश जारी करते हुए सभी विद्यालयों के बच्चों को इसके लिए तैयार करने का निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

ओएमआर सीट पर होती है परीक्षा
राष्ट्रीय स्तर पर यह परीक्षा पूरे देश में एक ही दिन संचालित होती है। स्कूलों का चयन प्रदेश स्तर पर एक टीम करेगी। जिले में चयनित स्कूल के छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। ओएमआर सीट पर होने वाली परीक्षा में छात्रों को हिंदी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान व पर्यावरण के जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश सिंह ने बताया कि सर्वे का उद्देश्य परिषदीय स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों का शैक्षिक मूल्यांकन करना है। साथ ही उनकी उपलब्धि का स्तर जांचना है। इस परीक्षा के माध्यम से यह भी जांचा जाएगा कि छात्रों की सीखने की क्षमता कितनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed