फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Narendra Modi sent kite Varanasi, constituency celebrating Mini Festival

प्रधानमंत्री मोदी ने भेजी पतंग, संसदीय क्षेत्र में मना मिनी महोत्सव

Sun, 15 Jan 2017 09:24 PM IST
टीम डिजिटल, वाराणसी
टीम डिजिटल, वाराणसी Updated Sun, 15 Jan 2017 09:24 PM IST
विज्ञापन
Narendra Modi sent kite Varanasi, constituency celebrating Mini Festival
पीएम मोदी ने वाराणसी में भ्‍ोजी पतंगे - फोटो : अमर उजाला
 गुजरात में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय गुजराती पतंग महोत्सव की तर्ज पर वाराणसी में भी मिनी पतंग महोत्सव गंगा पार रेती पर आयोजित किया गया।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कुछ उद्यमियों के हाथ भेजे गए खूबसूरत, डिजाइनर पतंग को गुजराती समाज के लोगों ने आसमान में लंबी ढील दी।

रामघाट के सामने काशी गुजरात समाज द्वारा मिनी पतंग महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों और महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और मस्ती की। इस दौरान गुजराती व्यंजनों का भी जमकर आनंद लिया गया।

मकर संक्रांति पर गुजरात में आयोजित किए जाने वाले विश्व प्रसिद्ध पतंग महोत्सव का नजारा एकदम अलग ही होता है। प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में रहने वाले गुजराती समाज के लोगों ने भी इस बार महोत्सव को धूम-धाम से मनाया।
विज्ञापन


हालही में गुजरात में आयोजित वाइब्रेंट गुजरात कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे वाराणसी के उद्यमियों को प्रधानमंत्री की ओर से ईगल, बटरफ्लाई, शेर सहित विभिन्न डिजाइनर पतंगे प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

गुजराती समाज के लोगों ने गंगा पार रेती पर किया आयोजन

Narendra Modi sent kite Varanasi, constituency celebrating Mini Festival
पीएम मोदी ने वाराणसी में भ्‍ोजी पतंगे - फोटो : अमर उजाला
इसके पीछे उनकी इच्छा गुजरात की तरह वाराणसी में भी रंग बिरंगे पतंगों का आसमान में नजर आना रहा।

गुजरात सरकार द्वारा भेजे गए विशेष डिजाइन के आकर्षक व रंग बिरंगे पतंगों के साथ ही काशी गुजराती समाज के बैनर तले गुजराती समाज के लोग रविवार को पतंग उत्सव मनाने गंगा की रेती पर पहुंचे। इस उत्सव में महिलाएं व बच्चे भी शामिल हुए।

समाज के युवकों केलिए जहां पतंगबाजी प्रेतियोगिता का आयोजन किया गया तो वहीं बच्चों के लिए घुड़सवारी का लुत्फ तो महिलाओं ने विविध प्रकार के खेलों का आनंद लिया।

रंगबिरंगे पतंग को देखकर महिलाएं भी खुद को पतंगबाजी से नही रोक सकीं। कार्यक्रम संयोजक आलोक पारिख के अलावा अंशुमन शाह, दिनेश कुमार बजाज, अनिरुद्ध कुमार रावल, एकता पारिख, मनीषा पटेल, नीरज पारिख, यश नागर, अश्वनी, रोशन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed