{"_id":"5c740b3abdec2273a83bafd2","slug":"narendra-modi-gave-bless-newly-married-couple-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी को बेटी की शादी का भेजा निमंत्रण, बदले में घर आया ये संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी को बेटी की शादी का भेजा निमंत्रण, बदले में घर आया ये संदेश
Mon, 25 Feb 2019 09:05 PM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: Sayali Maurya
Updated Mon, 25 Feb 2019 09:05 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुभकामना संदेश
- फोटो : amar ujala
काशी के सांसद और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वाराणसी की एक महिला ने अपनी बेटी की शादी का निमंत्रण भेजा था। निमंत्रण के बदले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवविवाहित जोड़े के नाम एक संदेश भेजा।
विज्ञापन
वाराणसी के सुंदरपुर की रहने वाली मिथिलेश तिवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपनी पुत्री अंकिता के विवाह के लिए निमंत्रण पत्र भेजा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुभकामना संदेश पाकर परिवार के लोग भी प्रसन्न हैं।
विज्ञापन
शुभकामना संदेश में प्रधानमंत्री ने लिखा है कि परिवार की खुशी में शामिल करने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। वर-वधू अंकिता और शिवम को जीवन के नव शुभारंभ की हार्दिक बधाई।
विज्ञापन
शुभ लग्न की बेला जीवन में खुशियों की सौगात लाए। विश्वास और मित्रता की डोर से दोनों सदैव बंधे रहें। रिश्ते में स्नेह रहे। बेहतर तालमेल से जीवन आगे बढ़े और समय के साथ संबंध और अधिक गहरा और मजबूत हो। इसी कामना के साथ दीर्घ, सुखद एवं सौभाग्यपूर्ण जीवन के लिए शुभकामनाएं और आशीष।