{"_id":"670a2edfd682cc3d3c06264b","slug":"nandi-maharaj-got-angry-at-the-effigy-of-ravana-in-shivpur-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: शिवपुर में रावण के पुतले पर भड़के नंदी महाराज, पुतले तक पहुंचने का प्रयास, आयोजकों ने किया हस्तक्षेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: शिवपुर में रावण के पुतले पर भड़के नंदी महाराज, पुतले तक पहुंचने का प्रयास, आयोजकों ने किया हस्तक्षेप
Sat, 12 Oct 2024 01:40 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sat, 12 Oct 2024 01:40 PM IST
सार
वाराणसी के शिवपुर स्थित यूपी कालेज गेट के सामने रावण के पुतले पर किनारे से जा रहे नंदी महाराज नाराज हो गए। देखते ही देखते युद्ध के लिए मानो मैदान में उतर गए हों पुतले के नजदीक जाने लगे। आयोजन समिति से जुड़े लोगों ने प्रयास के बाद वहां से इन्हे हटाया । कुछ देर तक अफरा तफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन
यूपी कालेज गेट के बाहर लगा रावण,कुंभकर्ण और मेघनाद का पुतला
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बनारस में रावण के पुतले पर नंदी महाराज अचानक भड़क गए और पुतले के पास पहुंचने का प्रयास करने लगे। मामला यूपी कालेज के सामने का है। रामलीला मैदान में रावण का लगभग 50 फुट ऊंचा पुतला बनाकर खड़ा किया गया है। विजयादशमी पर आज रात में पुतला दहन होगा।
विज्ञापन
रावण के पुतले की सुरक्षा के लिए वहां रामलीला के आयोजकों ने रस्सी लगाकर घेरेबंदी की है। लेकिन सुबह लगभग 10 बजे रावण के पुतले में लगे लाल रंग को देख वहां टहल रहा एक सांड़ अचानक भड़क गया और रस्सी की घेरेबंदी से होते हुए पुतले के पास पहुंच गया।
विज्ञापन
वहां आसपास खड़े आयोजक यह दृश्य देखकर घबरा गए। सांड़ को भगाने लगे लेकिन सांड़ भागने के मूड में नहीं था। वह रावण से लड़ना चाहता था। रावण के पुतले को बचाने की आयोजकों की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
रावण को बचाने के लिए आसपास के लोग भी उनकी मदद के लिए पहुंचे। बड़ी मुश्किल से नाराज नंदी को वहां से हटाया गया। अब आयोजक रावण के पुतले की सुरक्षा के लिए वहां पहरा दे रहे हैं ताकि पुतला दहन से पहले उसे कोई क्षति न पहुंचे। विजयादशमी पर रावण के पुतले के दहन से पहले उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी आयोजकों की है।