फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Namo Ghat Entry ticket Smart City Varanasi took back decision after protest on social media

वाराणसी: Namo Ghat पर स्मार्ट सिटी द्वारा 10 रुपये एंट्री टिकट का आदेश रद्द, सोशल मीडिया हो रहा था विरोध

Wed, 03 Aug 2022 03:19 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 03 Aug 2022 03:19 PM IST
सार

काशी के अर्द्धचंद्राकार घाटों की खूबसूरती में चार चांद लगाने वाला निर्माणाधीन नमो घाट सोशल मीडिया पर चर्चा के केंद्र में है।

विज्ञापन
Namo Ghat Entry ticket  Smart City Varanasi took back decision after protest on social media
नमो घाट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में पर्यटन का नया केंद्र बन चुके नमो घाट पर सैलानियों से लिए जाने वाले प्रवेश शुल्क को स्मार्ट सिटी के फैसले पर किरकिरी के बाद तत्काल हटा लिया गया है। मंगलवार की शाम को पांच बजे से रात नौ बजे तक के लिए पर्यटकों से बतौर शुल्क 10 रुपये वसूले गए।

विज्ञापन


इसकी सूचना के बाद राजनीतिक दलों के साथ ही सैलानियों ने भी विरोध शुरू कर दिया। बुधवार को दोपहर में मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल के निर्देश पर नगर निगम ने शुल्क लिए जाने के फैसले पर रोक लगा दी। स्मार्ट सिटी वाराणसी में नवनिर्मित नमो घाट पर घूमने के लिए टिकट लगा दिया गया था। मंगलवार से इसकी शुरुआत भी हो गई थी।
विज्ञापन


चार घंटे के लिए पर्यटकों को नमो घाट पर समय बिताने के लिए दस रुपये खर्च करने पड़ते। लेकिन स्मार्ट सिटी के इस फैसले पर आम लोगों ने एक ओर जहां सोशल मीडिया पर मोर्चा खोल दिया। दूसरी ओर मुख्य विपक्षी दल सपा और कांग्रेस के नेताओं ने भी इस पर आंदोलन की चेतावनी दी। भारी विरोध-प्रदर्शन के बीच कमिश्नर के आदेश पर टिकट रद्द कर दिया गया है। अब पहले की ही तरह लोग नमो घाट पर घूम सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले बनारस में घाट पर आज तक कभी किसी तरह का शुल्क नगर निगम या जिला प्रशासन की तरफ से नहीं लगाया गया है। हालांकि दो साल पहले घाटों पर पंडे, पुजारी, पुरोहितों और आयोजनों पर शुल्क लगाने का प्रस्ताव नगर निगम ने दिया था।

मगर भारी विरोध के चलते उसे यह प्रस्ताव रद्द कर दिया गया था। उधर, नमो घाट पर शुल्क लगाने के मामले में स्मार्ट सिटी के अधिकारियों के तर्क पर भी विरोध शुरू हो गया है। स्मार्ट सिटी की ओर कहा गया है कि शहर के बिल्कुल किनारे पर स्थित नमो घाट पर आने वाली भीड़ में बहुत से असामाजिक तत्व भी आते हैं, जो वहां पर उपद्रव करते हैं। जहां पर सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखना जरूरी है। इसलिए चार घंटों के लिए महज 10 रुपये का शुल्क लगाया गया है।

अभी जनता के लिए लोकार्पित नहीं हुआ है नमो घाट

Namo Ghat Entry ticket  Smart City Varanasi took back decision after protest on social media
नमो घाट - फोटो : अमर उजाला

राजघाट के मालवीय पुल के पास 35.83 करोड़ की लागत से नमो घाट (खिड़किया घाट) का फेज-1 तैयार किया गया है। सात जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों इस घाट का लोकार्पण किया जाना था, मगर अंतिम समय में इस परियोजना को लोकार्पण सूची से हटाया गया था। इसकी खूबसूरती ऐसा रिझा रही है कि हर दिन पांच से सात हजार सैलानी घाट पर पहुंच रहे हैं। 

नमो घाट पर शुल्क लगाने के निर्णय को फिलहाल रोक दिया गया है। उच्चाधिकारियों से वार्ता कर आगे का निर्णय किया जाएगा। - प्रणय सिंह, नगर आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed