फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Naib Tehsildar slapped the girl, protested

Varanasi News: नायब तहसीलदार ने जड़ा युवती को थप्पड़, विरोध

Wed, 09 Aug 2023 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Aug 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Naib Tehsildar slapped the girl, protested
विज्ञापन

कपसेठी थाना क्षेत्र के भीषमपुर गांव में जमीन पर कब्जा दिलाने पहुंची नायब तहसीलदार प्राची केसरवानी ने मंगलवार को एक युवती को थप्पड़ जड़ दिया। इससे ग्रामीण उत्तेजित हो गए और विरोध करने लगे। ग्रामीणों का गुस्सा भांपकर पुलिस ने वहां से नायब तहसीलदार को हटाया। मामले से नाराज युवती के परिजनों से कपसेठी थाने में तहरीर दी है। इसमें नायब तहसीलदार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, पुलिस ने मुकदमा नहीं दर्ज किया है। युवती को थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
कपसेठी थाना क्षेत्र के भीषमपुर गांव में आबादी की जमीन है। इस पर कई लोग मकान बनाकर रहते हैं। पास ही संजय सिंह की जमीन भी है। मामले को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई। हाईकोर्ट के आदेश पर ही सेवापुरी की नायब तहसीलदार प्राची केसरवानी कपसेठी, मिर्जामुराद और राजातालाब थाने की पुलिस के साथ मंगलवार को जमीन पर कब्जा दिलाने पहुंची। इस पर दूसरे पक्ष के लोगों ने नाराजगी जताई और हाईकोर्ट के आदेश की कॉपी दिखाने की मांग रखी। आरोप है कि नायब तहसीलदार भड़क गईं और युवती को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने नायब तहसीलदार को घेर लिया। मामला बिगड़ता पुलिस ने नायब तहसीलदार को सुरक्षा घेरे में लिया और किसी तरह गाड़ी तक पहुंचाया। जमीन पर कब्जा दिलाए बगैर ही नायब तहसीलदार चली गईं। ग्रामीणों का कहना है कि महिला अधिकारी को संयत बरतना चाहिए। उग्र होकर युवती को पीटना ठीक नहीं है। मामले की शिकायत प्रशासनिक अधिकारियों से की जाएगी। इस सिलसिले में
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सतीश यादव ने बताया कि ग्रामीणों को समझाकर शांत करा दिया गया है।
कोट-
हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में कार्रवाई के लिए गई थी। वहां एक पक्ष के लोगों ने मुझे धक्का दिया और हमला करने का प्रयास किया। अपने बचाव में मेरा हाथ उठ गया। वायरल वीडियो में आधी बात ही है, जबकि सच्चाई कुछ और है। मेरे ऊपर हमला करने के लिए युवती और उसके परिजन गाड़ी पर भी चढ़ गए थे।-प्राची केसरवानी, नायब तहसीलदार, सेवापुरी
विज्ञापन
विज्ञापन








प्राची केसरवानी का बयान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article