फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Naib Tehsildar slapped girl victim demanded fair investigation from varanasi DM

Varanasi: नायब तहसीलदार ने जड़ा युवती को थप्पड़, पीड़िता ने डीएम से की निष्पक्ष जांच किए जाने की मांग

Thu, 10 Aug 2023 09:48 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 10 Aug 2023 09:48 PM IST
सार

वाराणसी के भीखमपुर गांव में बीते मंगलवार को जमीन पर कब्जा दिलाने पहुंची नायब तहसीलदार प्राची केसरवानी ने एक युवती को थप्पड़ जड़ दिया था। पीड़िता ने गुरुवार को कांग्रेस नेता अजय राय के साथ डीएम से मुलाकात कर मामले की जांच की। 

विज्ञापन
Naib Tehsildar slapped girl victim demanded fair investigation from varanasi DM
कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष ने जिलाधिकारी से की मुलाकात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के भीखमपुर गांव में आबादी की जमीन पर जबरिया कब्जा दिलाने पहुंची राजातालाब की नायब तहसीलदार के व्यवहार से ग्रामीणों में आक्रोश है। नायब तहसीलदार प्राची केसरवानी ने बीते मंगलवार को एक युवती को थप्पड़ जड़ दिया था। गुरुवार कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में भीखमपुर गांव की बिटिया और पीड़ित परिजनों के साथ ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मुलाकात की। डीएम ने ग्रामीणों को शीघ्र न्याय का भरोसा दिया।

विज्ञापन


भीखमपुर के प्रकरण को लेकर पूर्व विधायक एवं प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में शाल्वी सिंह और ग्रामीणों ने जिलाधिकारी एस राजलिंगम से मिलकर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच किए जाने की मांग की। इसके साथ शाल्वी सिंह समेत ग्रामीणों पर दर्ज झूठे मुकदमे को वापस लेने की भी मांग की गई।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने भरोसा दिया कि मामला मेरे संज्ञान में है और जांचकर पीड़ित परिजनों को न्याय दिलाया जाएगा। शाल्वी सिंह ने जिलाधिकारी से कहा कि मैं नीट की तैयारी करने वाली एक बेहद सामान्य परिवार की छात्रा हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Naib Tehsildar slapped girl victim demanded fair investigation from varanasi DM
जमीन पर कब्जा दिलाने पहुंची नायब तहसीलदार ने जड़ा था थप्पड़ - फोटो : अमर उजाला

बिना कोर्ट के आदेश की कोई कॉपी लिए नायब तहसीलदार प्राची केशरवानी कब्जा दिलाने के लिए जबरदस्ती करने लगीं। आदेश की कापी मांगने पर उन्होंने मेरे साथ दुर्व्यवहार किया। इस दौरान सचिन सिंह, विवेक दूबे, महेंद्र प्रताप सिंह, सुनील सिंह, जितेंद्र कुमार सिंह, गणेश सिंह, अशोक सिंह उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed