फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   nagar vikas mantri ashutosh tandon visit varanasi he inspect Health facilities and distributed Fruits to patients on CM Yogi adityanath birthday

वाराणसी में नगर विकास मंत्री: तीसरी लहर के मद्देनजर स्वास्थ्य सुविधाओं का जाना हाल, सीएम योगी के जन्मदिन पर मरीजों को बांटे फल

Sat, 05 Jun 2021 01:50 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 05 Jun 2021 01:50 PM IST
सार

वाराणसी दौरे पर आए नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने कोरोना की तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए  स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने पर बल दिया।  पर्यावरण दिवस के अवसर पर कोरोना वारियर्स के सम्मान में मंत्री ने पौधारोपण  किया। सीएम योगी के जन्मदिन के मौके पर मंडलीय अस्पताल में मरीजों के बीच फल बांटे। 

विज्ञापन
nagar vikas mantri  ashutosh tandon visit varanasi he inspect Health facilities and distributed Fruits to patients on CM Yogi adityanath  birthday
मंडलीय अस्पताल में नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने शनिवार को वाराणसी के विकास एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा सर्किट हाउस में की। इसके पूर्व उन्होंने पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण किया।

विज्ञापन

  वैश्विक महामारी कोरोना में फ्रंटलाइन कोरोना वारियर्स, डॉक्टर, सफाई कर्मी, पैरामेडिकल स्टाफ, नर्सेज और पुलिसकर्मियों को सम्मान किया। इसके बाद मंडलीय अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे।
विज्ञापन


 उन्होंने अधिकारियों से बातचीत के दौरान को स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने पर बल दिया। मुख्यमंत्री के निर्देश का कड़ाई से पालन करने को कहा। जनप्रतिनिधियों को अस्पतालों की व्यवस्थाओं को देखने और उसे अधिकारियों की मदद से पूरा कराने को कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर विकास मंत्री ने अस्पताल के डाक्टरों और मरीजों से स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में पूछताछ की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कोरोना की तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक सुविधाओं को मुकम्मल कराने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन के अवसर पर अस्पताल में रोगियों के बीच फल बांटे। इस दौरान राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ नीलकंठ तिवारी व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed