फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Nagar Nikay Oath Ceremony: Deputy CM's dead body Prasad Maurya reached Varanasi, told him Akhilesh Yadav's hor

Nagar Nikay Oath Ceremony: वाराणसी पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, इन्हें बताया अखिलेश यादव का भोंपू

Fri, 26 May 2023 05:27 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 26 May 2023 05:27 PM IST
सार

यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य वाराणसी पहुंच गए हैं। यहां पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को करारा जवाब आज सुप्रीम कोर्ट ने दिया है। जिसने नए संसद भवन के उद्घाटन से संबंधित याचिका कोर्ट में डलवाई थी।
 

विज्ञापन
Nagar Nikay Oath Ceremony: Deputy CM's dead body Prasad Maurya reached Varanasi, told him Akhilesh Yadav's hor
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य वाराणसी में नगर निगम के महापौर और पार्षद गणों के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए पहुंचे। वाराणसी के सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को करारा जवाब आज सुप्रीम कोर्ट ने दिया है। जिसने नए संसद भवन के उद्घाटन से संबंधित याचिका कोर्ट में डलवाई थी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Azamgarh: अबू सलेम का भतीजा मुंबई से गिरफ्तार, एसओजी की टीम ला रही है आजमगढ़
विज्ञापन

दुनिया के सबसे अच्छे संसद भवन के उद्घाटन कार्यक्रम में बाधा डालने का यह कांग्रेस का कुत्सित प्रयास है। जिसका जवाब 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता देगी।
उन्होंने कहा किया पूर्ण विश्वास है कि विकास के दम पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में 80 की 80 सीटें जीतेगी। स्वामी प्रसाद मौर्य पर उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि वह अखिलेश यादव के भोंपू बनकर रह गए हैं। जो अखिलेश यादव कहते हैं वही वह बोलते हैं। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी का जनाधार नहीं है उसके बारे में बात करने का कोई मतलब नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में मेयर और पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह के शुरू होने से पहले ही हंगामा हो गया। समारोह में शामिल होने आए लोगों के बीच पहले अंदर जाने की होड़ मची रही और नोकझोक की भी खबर आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed