Varanasi News: नगर निगम ने एक हफ्ते में 20440 टन सिल्ट हटाया, अफसरों ने सफाईकर्मियों से की बातचीत; जाना हाल
Varanasi News: नाला सफाई कार्य गिलट बाजार पुलिस चौकी, जैतपुरा नक्खीघाट, अलईपुरा, भेलूपुर काली माता मंदिर, ट्राॅमा सेंटर भगवानपुर, कंदवा घमहापुर, सूजाबाद, पड़ाव, रामनगर, पीसी कब्रिस्तान, लोको छित्तुपुर, शिवपुरवा सिगरा पेट्रोल पम्प, जगतगंज, पलौधी नाला, रमरेपुर हैप्पी माॅडल स्कूल, दनियालपुर, यूपी काॅलेज आदि स्थानों पर कराया जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर के नाला सफाई पर शासन की भी नजर है। शासन के निर्देश पर काशी पहुंचीं नगर विकास विभाग की अपर निदेशक ऋतु सुहास ने नाला सफाई अभियान का सच देखा। महमूरगंज में नाला सफाई कार्य पर संतुष्टि जताई। इसके बाद अधिकारियों से नाला सफाई के बारे में पूछताछ की।
यहां रथयात्रा, महमूरगंज, खन्ना विला, आकाशवाणी, आरके मार्बल आदि स्थानों के ढक्कन हटवाकर नाला सफाई कार्य का निरीक्षण किया। इसके बाद मेयर अशोक कुमार तिवारी से भी मुलाकात की। शहर की अन्य योजनाओं का भी निरीक्षण करेंगी।
निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता मोइनुद्दीन से नाला सफाई कीं प्रगति जानी। इसके अलावा शहर में नाला सफाई कार्य करने वाले सफाईकर्मियों से भी बातचीत की। सफाई कर्मियों को सभी उपकरण और सुविधाएं मुहैया कराने की हिदायत दी। नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने कहा कि युद्धस्तर पर नाला सफाई का कार्य किया जा रहा है।
नाला सफाई अभियान में नगर निगम ने अब तक 20440 टन सिल्ट निकाला है। बड़े नालों की कुल संख्या 107 है। जिसकी कुल लम्बाई 101.06 किमी है। वर्तमान में सभी नालों पर सफाई का कार्य चालू है। अभी तक 15 नालों की 54.65 किमी की सफाई का कार्य पूरा कर लिया गया।
मेयर अशोक कुमार तिवारी ने बताया कि अपर निदेशक के साथ नगर विकास पर चर्चा की गई। शहर में चल रहे नाला सफाई और अन्य कार्यों पर विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने यहां चल रहे काम की सराहना की।
फासी और नाल मशीन से हो रही सफाई
नगर आयुक्त ने कहा कि नाला सफाई में निकले सिल्ट का निस्तारण कराया गया है। फासी मशीन और नाल मशीन का से तेज गति से नालों की सफाई एवं सिल्ट का उठान किया जा रहा है। चुनाव आचार संहिता लागू होने के कारण नाला सफाई का कार्य देरी से शुरू हुआ।
बारिश के लिए नगर निगम पूरी तरह तैयार
नगर आयुक्त ने कहा कि नगर निगम पूरी तरह तैयार है कि नगर की जनता को जलजमाव की स्थिति का सामना न करना पड़े। नाला सफाई की लगातार निरीक्षण व माॅनिटरिंग की जा रही है। मेयर और वे खुद स्थलीय निरीक्षण कर रहे हैं। सभी अपर नगर आयुक्त एवं सभी जोनल अधिकारियों को नियमित रूप से भ्रमण कर रिपोर्ट दे रहे हैं। जलजमाव वाले क्षेत्रों को चिह्नित कर लिया गया है।