फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   nagar nigam

कूड़ा उठाने पर आने वाले खर्च को कम कर निगम बढ़ाएगा आय

Mon, 28 Dec 2020 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 01:08 AM IST
विज्ञापन
nagar nigam
वाराणसी। नए साल में नगर निगम कूड़ा उठाने में आने वाले खर्च में कमकर अपनी आय बढ़ाएगा। इसके लिए घर से ही कूड़े को अलग करने और कम दूरी पर निस्तारण केंद्र होने दूर तक ले जाने की योजना है। इसमें प्लास्टिक, गोबर, धातु व अन्य कूड़ों को अलग किया जाएगा। इसे आस पास के संबंधित केंद्र पर ले जाकर निस्तारित किया जाएगा। बीते तीन सालों में नगर निगम ने कूड़ा उठाने पर 12 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। इस खर्च को कम करने की पूरी योजना बनाई जा रही है। करसड़ा के कूड़ा निस्तारण केंद्र में केवल वही कूड़ा ले जाएंगे जो अधिक होगा। इसकी शुरुआत मलदहिया पर प्लास्टिक संग्रह केंद्र से की गई है। इसमें प्लास्टिक कूड़ा एकत्र किया जा रहा है। इसके अलावा किचेन के कूड़ा का निस्तारण खाद के रूप में होगा। घर के अन्य कूड़े का निस्तारण करेंगे। इससे कूड़ा कई भागों में बंट जाएगा। शहर के भीतर छोटे-छोटे केंद्रों पर पहुंचने से अधिक कूड़ा पहुंचाने पर आने वाले खर्च में कमी आएगी। वरुणा पार में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की व्यवस्था की गई है। एजेंसी को घर-घर कूड़ा लेने के साथ ही कूड़ा निस्तारण प्लांट तक पहुंचाने की भी जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

नगर के कूड़े का निस्तारण की व्यवस्था बेहतर करने की दिशा में काम चल रहा है। आने वाले दिनों में घर से ही कूड़ा अलग होगा। इससे नगर निगम का खर्च कम होगा और आय भी बढ़ेगी।
विज्ञापन

गौरांग राठी, नगर आयुक्त
चार लाख घरों से कूड़ा उठाने और निस्तारण की की जिम्मेदारी
प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी रामसकल यादव ने बताया कि कंपनी को नगर निगम के 90 वार्ड के अलावा नगरीय सीमा में शामिल ग्रामीण इलाकों के गांवों में कूड़ा उठाने की जिम्मेदारी दी गई है। बताया कि शहर के अंदर वर्तमान में 2.5 लाख और नए इलाकों के करीब 1.5 लाख मकानों से कूड़ा लिया जाएगा। बताया सभी जगहों पर कंपनी कूड़ा उठाकर अपने वाहनों से करसड़ा निस्तारण प्लांट तक पहुंचाएगी। नगर निगम केवल रोड-स्वीपिंग का काम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाद के जरिए होगी कमाई और बिजली भी बनेगा
कूड़ा निस्तारण के दौरान जो खाद बनेगी उसे बेचा जाएगा। इस खाद का इस्तेमाल किसान करेंगे। अब तक करसड़ा प्लांट में 90 टन खाद का निर्माण हुआ है। इसके अलावा जो बिजली पैदा होगी। उससे प्लांट चलाया जाएगा। इससे भी नगर निगम की आय बढ़ेगी।
गोबर का भी निस्तारण करेंगे बढ़ाएंगे आय
पशु पालन करने वालों से गोबर धन योजना के तहत गोबर ली जाएगी। इस गोबर से मीथेन गैस का निर्माण होगा। इस गैस को सीएनजी में कंवर्ट किया जाएगा। इस गैस को भी बेचकर नगर निगम अपनी आय बढ़ाएगा। इसके लिए शहंशाहपुर में जमीन तलाशी गई है।

--
23 किमी लंबी सड़कों की मैकेनिकल स्वीपिंग
कूड़ा उठाने वाली कम्पनी शहर के अंदर करीब 23 किलोमीटर के मुख्य मार्गों की मैकेनिकल सफाई करेगी। इसमें मशीन सफाई के साथ ही धुलाई भी कराई जाएगी। हालांकि मार्गों का निर्धारण नहीं हो सका है। अधिकारियों के अनुसार शहर के अंदर मुख्य प्रवेश द्वार के साथ ही शिवपुर बाईपास से मुख्यालय व आसपास के इलाकों का सर्वे कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed