फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   nagar nigam

जेएचवी माल के अतिक्रमण पर गरजा महाबली

Tue, 15 Oct 2019 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
nagar nigam
छावनी स्थित जेएचवी मॉल के अतिक्रमण पर सोमवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में जेएचवी मॉल के अतिक्रमण को जेसीबी से तोड़ा गया। इस बीच मॉल प्रबंधन ने कार्रवाई का विरोध किया। मगर, अपर नगर मजिस्ट्रेट चतुर्थ ने उनके दावे को खारिज कर दिया और कार्रवाई का आदेश दिया।
विज्ञापन

रक्षा सम्पदा अधिकारी कार्यालय के प्रतिनिधि एसडीओ गगनदीप के नेतृत्व में पीपीई एक्ट (5भन) के तहत सोमवार की दोपहर छावनी परिषद का दस्ता अपने लाव लश्कर के साथ जेएचवी मॉल पर पहुंचा। अपर नगर मजिस्ट्रेट चतुर्थ शुभांगी शुक्ला, सीओ डा. अनिल कुमार सहित अन्य अधिकारियों की देखरेख में अतिक्रमण को चिन्हित किया गया। अधिकारियों ने बताया कि माल के द्वारा एक हजार स्क्वायर मीटर जमीन पर लंबे समय से अतिक्रमण व अवैध निर्माण कर उसे मुख्य मार्ग के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था। इसके लिये विधिक रूप से कार्यवाही पूरी होने के बाद सोमवार को अतिक्रमण को बल पूर्वक हटाने के निर्देश पर यह कार्यवाही की गई। इस दौरान अतिक्रमण की जद में आने वाले निर्माण ध्वस्त किये गए। मुख्य मार्ग पर बैरिकेडिंग कर उसे पूरी तरह से ब्लाक करने के लिये पिलर लगाया गया। मंगलवार से कटीले तारों से बाड़बंदी की जाएगी। जेएचवी प्रबंधन का कहना है कि यह कार्यवाही विधि विरुद्ध तरीके से की गई। अपर नगर मजिस्ट्रेट शुभांगी शुक्ला ने बताया कि एक मीटर आगे से सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किया गया था। उसे हटा दिया गया है और मंगलवार से उसे बाड़बंदी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed