{"_id":"65d71497453c41e05101e93e","slug":"nagar-nigam-identify-places-garbage-piledup-gvp-made-target-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: शहर में जगह-जगह नहीं लगेगा कूड़े का ढेर, 500 से अधिक जीवीपी खत्म करेगा नगर निगम; जानें- पूरा प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: शहर में जगह-जगह नहीं लगेगा कूड़े का ढेर, 500 से अधिक जीवीपी खत्म करेगा नगर निगम; जानें- पूरा प्लान
Thu, 22 Feb 2024 03:41 PM IST
प्रगति चंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 22 Feb 2024 03:41 PM IST
सार
Varanasi News: वाराणसी को स्वच्छ रखने के उद्देश्य से नगर निगम और भी ज्यादा अलर्ट हो गया है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने शहर के उन स्थानों को चिन्हित किया है, जहां ज्यादा कूड़े एकत्र होते हैं। गार्बेज वल्नरेबल प्वाइंट (जीवीपी) खत्म करने के लिए कार्य योजना बनाई गई है।
विज्ञापन
varanasi garbage bin
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर के 500 से अधिक जीवीपी (गार्बेज वल्नरेबल प्वाइंट) खत्म करने के लिए नगर निगम ने कार्ययोजना बना ली है। अब तक 168 जीवीपी खत्म किए जा चुके हैं। ट्रायल के तौर पर भेलूपुर जलकल के सामने जीवीपी खत्म कर गमले रखवाए गए हैं। इसके अलावा विजया तिराहे के सामने जीवीपी खत्म कर बैठने का स्थान बनाया गया है।
शहर में जितने भी गार्बेज वल्नरेबल प्वाइंट हैं, उनको पूरी तरह से खत्म किया जाएगा। कूड़े की सफाई के बाद उन जगहों पर फिर से कूड़ा ना फेंका जाए, इस पर काम हो रहा है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए सूची बनाई गई है। किसी वार्ड में आठ तो किसी वार्ड में 10 ऐसे प्वाइंट हैं।
दरअसल, लोग एक जगह चिह्नित करके बार-बार कूड़ा वहीं फेंकते हैं। कई बार लोग मोहल्ले में एक जगह पर ही कूड़ा एकत्र करते रहते हैं। अगर आज कूड़ा साफ किया गया है तो अगली सुबह फिर कूड़े का ढेर लग जाता है। निगम के अधिकारियों और सफाई कर्मचारियों ने जमीनी स्तर पर इन जगहों की पहचान की है।
विज्ञापन
क्या बोले अधिकारी
नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार ने कहा कि अब तक नगर निगम ने 168 जीवीपी खत्म कराए हैं। आने वाले दिनों में सभी जीवीपी समाप्त होंगे। इसके लिए पूरी कार्य-योजना बनाई गई है।