{"_id":"609690d98ebc3ed1e5565439","slug":"my-condolences-to-the-family-in-difficult-times-pm-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: मुश्किल घड़ी में मेरी संवेदनाएं परिवार के साथ : पीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: मुश्किल घड़ी में मेरी संवेदनाएं परिवार के साथ : पीएम
Sat, 08 May 2021 06:53 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 08 May 2021 06:53 PM IST
सार
प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने पं. छन्नू लाल को भेजा शोक पत्र
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने पं. छन्नूलाल मिश्रा की बेटी संगीता मिश्रा और पत्नी मनोरम मिश्रा के निधन पर दु:ख जताते हुए शोक पत्र भेजा है। यह पत्र शनिवार को प्राप्त हुआ। पीएम मोदी ने पत्र में लिखा है कि आपकी बेटी के निधन के बारे में जानकर गहरा दु:ख हुआ। इस मुश्किल घड़ी में मेरी संवेदनाएं परिवार के साथ हैं।
कुछ दिन पहले ही आपसे फोन पर बात हुई थी। उस समय मैंने आपकी धर्मपत्नी के निधन की पीड़ा को आपकी वाणी में महसूस किया था। संगीत की दुनिया में अपने सुरों का जादू चलाती आपकी आवाज में आपके व्यक्तिगत दर्द को सुनना काफी कष्टप्रद लगा। ऐसे में अचानक बेटी का निधन होना हृदय विदारक है। जीवन में संतान को खोने की पीड़ा को शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता।
यह परिवार के लिए अत्यंत कठिन समय है। बेटी संगीता सशरीर हमारे बीच नहीं है। लेकिन उसकी स्मृतियां और संस्कार हमेशा परिवार के साथ रहेंगे। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को शांति दें। परिवार को दु:ख सहने का धैर्य और संबल प्रदान करें।