फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Muslim religious leaders appeal to people  follow corona guideline during ramdan and namaz in varanasi

मुस्लिम धर्मगुरुओं की अपील: घरों में ही अदा करें तरावीह की नमाज, करें कोविड प्रोटोकॉल का पालन

Mon, 12 Apr 2021 05:05 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 12 Apr 2021 05:05 PM IST
विज्ञापन
Muslim religious leaders appeal to people  follow corona guideline during ramdan and namaz in varanasi
रमजान के लिए खरीदारी करते हुए। - फोटो : अमर उजाला

मुकद्दस माह ए रमजान कोरोना संक्रमण के बीच 13 या 14 अप्रैल से शुरू हो सकता है। चांद की तस्दीक होने के बाद पहला रोजा रखा जाएगा। वाराणसी में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए मुस्लिम धर्मगुरुओं ने पूरे समुदाय से घरों के अंदर ही रोजा और नमाज अदा करने की गुजारिश की है। धर्मगुरुओं ने अपील करते हुए कहा है कि कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करें।

विज्ञापन


शहर ए काजी मौलाना मोहम्मद गुलाम यासीन का कहना है कि रमजान के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन करें। रोजेदार इस बात को सुनिश्चित करें कि रमजान के मुबारक महीने में कोई भी इंसान भूखा न रहे। जिन लोगों पर जकात फर्ज है वे गरीबों में जकात जरूर बांटें। तरावीह भी जरूर पढ़ें मगर मस्जिद में एक वक्त में पांच से अधिक लोग जमा न हों।
विज्ञापन


मुफ्ती ए शहर अब्दुल बातिन नोमानी ने कहा कि कि रमजान के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही न करें। कोरोना प्रोटोकॉल और सामाजिक दूरी का पालन करते हुए घरों में ही नमाज अदा करें। मस्जिदों में भीड़ लगाने से बचें और प्रशासन के निर्देशों का पूरी तरह से पालन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिया जामा मस्जिद के हाजी फरमान हैदर ने कहा कि चांद की तस्दीक होते ही रमजान-उल-मुबारक का आगाज हो जाएगा। सभी मुसलमानों से गुजारिश है कि वे रमजान में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें और सामाजिक दूरी बनाए रखें। मस्जिदों में भी रमजान में पांच ही लोग रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed