फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Muslim brothers showered flowers on Kanwariyas

दिल छूने वाली तस्वीर: मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल, दिया गंगा जमुनी तहजीब का संदेश

Tue, 09 Aug 2022 09:50 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Tue, 09 Aug 2022 09:50 AM IST
सार

बाबा की नगरी वाराणसी में सावन के आखिरी सोमवार को गंगा जमुनी तहजीब देखने को मिली। मुस्लिम बंधुओं ने चौक क्षेत्र में बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए कतारबद्ध कांवरियों पर फूल बरसाकर स्वागत किया। 

विज्ञापन
Muslim brothers showered flowers on Kanwariyas
कांवरियों पर फूल बरसाते मुस्लिम समाज के लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सावन के अंतिम सोमवार पर काशी ने देश को गंगा जमुनी तहजीब का संदेश दिया। मुस्लिम बंधुओं ने चौक क्षेत्र में बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए कतारबद्ध कांवरियों पर फूल बरसाकर स्वागत किया। नमाज के बाद हाथों में तिरंगा लगाए मुस्लिम बंधुओं ने कांवरियों का स्वागत किया।
विज्ञापन


कांवरियों पर पुष्प वर्षा कर रहे हड़हासराय के मोहम्मद आसिफ शेख ने बताया कि हम गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल को बनाए रखने के लिए रामनवमी पर राम भक्तों की सेवा करते हैं तो सावन में शिव भक्तों पर पुष्प वर्षा कर रहे हैं। मुस्लिम महिलाओं ने भी कांवरियों पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया और कहा कि हमारे कांवरिया भाई कोसों दूर से पैदल आ रहे हैं। ऐसे में हम उनपर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत काशी नगरी में कर रहे हैं।
विज्ञापन


सावन के अंतिम व चौथे सोमवार को बाबा विश्वनाथ का रुद्राक्ष शृंगार किया गया। इसमें रुद्राक्ष के दाने से बाबा की झांकी सजाई गई। मंदिर परिसर को भी रुद्राक्ष से सजाया गया। इसे प्रसाद स्वरूप भक्तों में वितरित गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed