फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Music Composer sitar player Pandit Devbrat Mishra of varanasi consider for Grammy Awards 2022

ग्रैमी अवार्ड: संगीत की दुनिया के सबसे बड़े सम्मान के लिए काशी के सितार वादक देवब्रत ने पार की पहली बाधा

Sun, 07 Nov 2021 09:45 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 07 Nov 2021 09:45 PM IST
सार

काशी के होनहार संगीतकार एवं सितार वादक पंडित देवब्रत मिश्र का नाम 64वें ग्रैमी अवॉर्ड्स के लिए  न्यू एज म्यूजिक एल्बम कैटेगरी में नामित किया गया है। 

विज्ञापन
Music Composer sitar player Pandit Devbrat Mishra of varanasi consider for Grammy Awards 2022
पंडित देवब्रत मिश्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी की शास्त्रीय संगीत परंपरा ने दुनिया भर में एक बार फिर से अपना परचम लहराया है। काशी के होनहार संगीतकार पंडित देवब्रत मिश्र ने विश्व के सबसे प्रतिष्ठित ग्रैमी अवार्ड के लिए पहली बाधा पार कर ली है। 2022 में अमेरिका के लॉस एंजेलिस में आयोजित होने वाले 64वें ग्रैमी अवॉर्ड के लिए भारत की ओर से पंडित देवब्रत मिश्रा का नाम न्यू एज म्यूजिक एल्बम कैटेगरी में नामित किया गया है।

विज्ञापन


तीन चरण में होने वाली नॉमिनेशन की प्रक्रिया में पहली बाधा पंडित देवब्रत मिश्र ने पार कर ली है। पंडित मिश्र को उनके योग मंत्रा एल्बम के लिए ग्रैमी अवॉर्ड में कंसीडर किया गया है। एल्बम में मुख्य गायन एवं सितार वादन पंडित देवब्रत मिश्रा का, अमेरिका के डीन एवेंसन का सिल्वर फ्लूट एवं प्रशांत मिश्रा का तबला वादन शामिल है।
विज्ञापन



एल्बम में सर्वाधिक प्रसिद्धि उनके गायत्री मंत्र को मिली है जो राग मेघ पर आधारित है। इसके अलावा इस एल्बम में गणेश मंत्र, ध्रुपद अंग गायकी, शिव मंत्र, गुरु मंत्र आदि अलग-अलग रागों पर आधारित हैं। एल्बम की रिकॉर्डिंग अमेरिका की प्रसिद्ध म्यूजिक कंपनी साउंडिंग ऑफ द प्लानेट द्वारा की गई है। पंडित मिश्र को इस उपलब्धि की जानकारी ग्रैमी आयोजक मंडल, लॉस एंजेलिस द्वारा ईमेल एवं फोन पर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः तस्वीरों में देखें पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे: 16 को पीएम मोदी करेंगे लोकार्पण, जानिए इस छह लेन एक्सप्रेस-वे की खासियतें

पंडित देवब्रत बोले- यह सब बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद

पंडित देवब्रत मिश्र ने कहा कि यह सब बाबा विश्वनाथ के आशीर्वाद और गुरु एवं माता-पिता के मार्गदर्शन तथा काशीवासियों के अपार स्नेह की बदौलत ही प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि यदि यह सम्मान मुझे मिलता है तो यह मेरा व्यक्तिगत सम्मान नहीं है अपितु हमारी समृद्ध शास्त्रीय संगीत की परंपरा का सम्मान है।

योग मंत्रा एल्बम को पिछले दिनों अमेरिका की प्रतिष्ठित कवर संस्था द्वारा 2021 का वर्ल्ड फ्यूजन म्यूजिक कैटेगरी में विजनरी अवार्ड प्रदान किया जा चुका है। ग्रैमी अवार्ड की घोषणा 31 जनवरी को होगी। काशी में इसके पूर्व महान संगीतकार पंडित रविशंकर को ही यह सम्मान प्राप्त हुआ है। वहीं पं. रविशंकर की बेटी अनुष्का शंकर भी एक श्रेणी में नामित हुईं हैं। 
पढ़ेंः देव दीपावली 2021: वाराणसी में ढाई से तीन लाख में बुक हो रहे बजड़े, शहर के होटल-लॉज पहले से ही फुल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed