फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Murder of man while sleeping in varanasi sp crime reached on spot

वाराणसी में सिर कूंचकर हत्या से मची सनसनी, सोते हुए शख्स पर हुआ हमला, एसपी क्राइम मौके पर पहुंचे

Sat, 26 Sep 2020 12:49 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 26 Sep 2020 12:49 PM IST
विज्ञापन
Murder of man while sleeping in varanasi sp crime reached on spot
मौके पर एसपी क्राइम पहुंचे। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक शख्स की सिर कूंचकर हत्या करने का मामला सामने आया है। शुक्रवार रात को बदमाशों ने उसकी हत्या की है। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल पर एसपी क्राइम भी पहुंच गए।

विज्ञापन

वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र के आयर बाजार में बीति रात को सोते समय विनय जायसवाल उर्फ बीनू(32) युवक की सिर कूंच कर हत्या कर दी गई। सुबह तड़के परिजनों को जानकारी होने पर कोहराम मच गया। घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने घटना के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन



आयर बाजार में विनय का परिवार चाय पान‚ कोल्ड ड्रिंक आदि का दुकान चलाकर जीवन-यापन करता है। पांच भाइयों का परिवार एक साथ रहता है। अपने भाइयों में विनय चौथे नंबर पर था। उसका एक भाई अपने परिवार के साथ ससुराल में गया था। घर में महिलाएं और बच्चे सो रहे थे। सुबह में लगभग चार बजे भतीजे प्रियांशु ने देखा कि विनय का सिर जमीन पर और पैर चारपाई पर पड़ा हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी पुलिस को सूचना दी गई। सीओ बड़ागांव नितेश प्रताप सिंह‚ पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एमपी सिंह, कार्यवाहक थानाध्यक्ष  रामराज शुक्ला, एसपी क्राइम अजय कुमारसिंह, फारेंसिक टीम‚ जासूसी डॉगी जूली सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंच गई। हत्या के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी।

बाजार में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। वहीं पुलिस घरेलू मामले‚ आसनाई‚ नशाखोरी आदि हर पहलू पर जांच पड़ताल कर रही है। जासूसी डॉग बाजार के पूरब बस्ती तक जाकर वापस लौट आई। पुलिस करीब छह लोगों को पकड़कर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने शव को पंचनामा कर पोस्मार्टटम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed