वाराणसी में सिर कूंचकर हत्या से मची सनसनी, सोते हुए शख्स पर हुआ हमला, एसपी क्राइम मौके पर पहुंचे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक शख्स की सिर कूंचकर हत्या करने का मामला सामने आया है। शुक्रवार रात को बदमाशों ने उसकी हत्या की है। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल पर एसपी क्राइम भी पहुंच गए।
वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र के आयर बाजार में बीति रात को सोते समय विनय जायसवाल उर्फ बीनू(32) युवक की सिर कूंच कर हत्या कर दी गई। सुबह तड़के परिजनों को जानकारी होने पर कोहराम मच गया। घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने घटना के बारे में जानकारी ली।
आयर बाजार में विनय का परिवार चाय पान‚ कोल्ड ड्रिंक आदि का दुकान चलाकर जीवन-यापन करता है। पांच भाइयों का परिवार एक साथ रहता है। अपने भाइयों में विनय चौथे नंबर पर था। उसका एक भाई अपने परिवार के साथ ससुराल में गया था। घर में महिलाएं और बच्चे सो रहे थे। सुबह में लगभग चार बजे भतीजे प्रियांशु ने देखा कि विनय का सिर जमीन पर और पैर चारपाई पर पड़ा हुआ था।
इसकी पुलिस को सूचना दी गई। सीओ बड़ागांव नितेश प्रताप सिंह‚ पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एमपी सिंह, कार्यवाहक थानाध्यक्ष रामराज शुक्ला, एसपी क्राइम अजय कुमारसिंह, फारेंसिक टीम‚ जासूसी डॉगी जूली सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंच गई। हत्या के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी।
बाजार में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। वहीं पुलिस घरेलू मामले‚ आसनाई‚ नशाखोरी आदि हर पहलू पर जांच पड़ताल कर रही है। जासूसी डॉग बाजार के पूरब बस्ती तक जाकर वापस लौट आई। पुलिस करीब छह लोगों को पकड़कर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने शव को पंचनामा कर पोस्मार्टटम के लिए भेज दिया।