फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Murder of farmer sleeping at Tube Well in ghazipur up

यूपी: ट्यूबवेल पर सो रहे किसान को बनाया निशाना, खून से लथपथ शव देख उड़े होश

Thu, 18 Jun 2020 03:08 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 18 Jun 2020 03:08 PM IST
विज्ञापन
Murder of farmer sleeping at Tube Well in ghazipur up
Demo pic

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में ट्यूबवेल पर सो रहे एक बुजुर्ग किसान की हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। किसान की हत्या किसने और क्यों की यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है? पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

विज्ञापन

गाजीपुर जिले के नंदगंज थाने के चिल्लर गांव निवासी रामराज बिंद(60) खेती किसानी करते थे। रोज की तरह बुधवार की रात खाना खाने के बाद गांव के बाहर स्थित ट्यूबवेल पर सोने चले गए। रात में किसी समय अज्ञात हत्यारों ने उनकी धारदार हथियार से हत्या कर दी।
विज्ञापन



सुबह चारपाई पर खून से लथपथ पड़े किसान को देख लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। हत्या की खबर मिलने के बाद थोड़ी ही देर में पूरा गांव इकट्ठा हो गया। इसी बीच हत्या की सूचना पुलिस को दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के पीछे कारणों का पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है। फिलहाल रामराज बिंद की हत्या किसने की? इसके पीछे क्या कारण था यह ज्ञात नहीं हो सका है? इस मामले में मृतक के परिजनों की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed