{"_id":"5c7317ebbdec224b7a555a11","slug":"murder-of-a-student-in-firing-at-college-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: वाराणसी के यूपी कॉलेज में छात्र पर फायरिंग, हत्या कर भागे बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: वाराणसी के यूपी कॉलेज में छात्र पर फायरिंग, हत्या कर भागे बदमाश
Mon, 25 Feb 2019 10:29 AM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: Sayali Maurya
Updated Mon, 25 Feb 2019 10:29 AM IST
विज्ञापन
मृतक छात्र की तस्वीर व पुलिस के सामने अपना गुस्सा व्यक्त करते हुए लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी कॉलेज के पीजी हॉस्टल के गेट के समीप रविवार की देर रात बीकॉम के छात्र विवेक सिंह (23) पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी गई। सूचना पाकर डीएम-एसएसपी सहित जिले के 13 थानों की फोर्स वारदात स्थल पर पहुंची।
विज्ञापन
इस बीच पुलिस ने शहर भर में चेकिंग शुरू कराई लेकिन हत्यारोपियों का सुराग नहीं लग सका। विवेक की हत्या की वजह छात्रसंघ चुनाव की रंजिश, छात्र गुटों के बीच वर्चस्व की लड़ाई और छात्रों के बीच की पुरानी रंजिश बताई गई है।
विज्ञापन
आजमगढ़ जिले के तरवा थाना के जम्मूडीह गांव का मूल निवासी विवेक सिंह उदय प्रताप कालेज का बीकॉम द्वितीय वर्ष का छात्र था। विवेक सेकेंड हाउस हॉस्टल में रहता था। बताया जाता है कि रविवार की रात 10:40 बजे के लगभग विवेक हॉस्टल परिसर के बाहर कहीं से आया था।
विज्ञापन
इसी दौरान उसके कुछ परिचितों ने ही उसे बुलाया और बातचीत के दौरान शुरू हुई कहासुनी के बाद उसकी कनपटी सहित शरीर के अन्य हिस्सों पर गोली मार दी। ताबड़तोड़ फायरिंग की आवाज सुन कर जब तक विवेक के हॉस्टल के छात्र मौके पर आते तब तक बाइक सवार हत्यारे मौके से भाग निकले थे।
आननफानन में साथी छात्र और पुलिस विवेक को दीनदयाल अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मौके से पांच खोखा बरामद किया। पुलिस के अनुसार विवेक की हत्या .32 बोर की देसी पिस्टल से की गई है।
शरीर में लगी थीं पांच गोलियां
एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि विवेक की हत्या में यूपी कॉलेज के कुछ छात्रों का ही नाम सामने आ रहा है। तफ्तीश के लिए पुलिस की दो टीम गठित की गई है। वारदात का जल्द ही खुलासा कर आरोपियों को जेल भेज जाएगा।
रात 3 बजे विवेक सिंह के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद सुबह साढ़े 7 बजे तक शव को परिजनों को सौंप दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लिखा है कि शरीर में पांच गोलियां लगी थीं। जिससे उसका मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के लिए देसी पिस्टल .32 बोर की गोली का प्रयोग किया गया है।
विवेक सिंह की हत्या के बाद यूपी कॉलेज परिसर पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। फिलहाल कॉलेज परिसर बन्द रखा गया है। छात्रों में आक्रोश को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट है।
रात 3 बजे विवेक सिंह के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद सुबह साढ़े 7 बजे तक शव को परिजनों को सौंप दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लिखा है कि शरीर में पांच गोलियां लगी थीं। जिससे उसका मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के लिए देसी पिस्टल .32 बोर की गोली का प्रयोग किया गया है।
विवेक सिंह की हत्या के बाद यूपी कॉलेज परिसर पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। फिलहाल कॉलेज परिसर बन्द रखा गया है। छात्रों में आक्रोश को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट है।