फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Murder in Mirzapur of old man killed with ax in Vidapur Kachwan police reach

मिर्जापुर में मर्डर की सनसनीखेज वारदात: पुरानी रंजिश में खेत में शौच करने गए वृद्ध की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या

Fri, 09 Jul 2021 05:06 PM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: हरि User Updated Fri, 09 Jul 2021 05:06 PM IST
सार

कछवां थाना क्षेत्र के विदापुर गांव की घटना है। हत्या की सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है। पुलिस ने हत्या के आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। 

विज्ञापन
Murder in Mirzapur of old man killed with ax in Vidapur Kachwan police reach
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

मिर्जापुर जनपद में शुक्रवार की सुबह हत्या की सनसनीखेज वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। पुरानी रंजिश में एक पक्ष ने लाठी डंडे से पीट पीटकर वृद्ध को लहुलुहान कर दिया। इतना ही नहीं वृद्ध की सांसें नहीं थमी तो आरोपियों ने कुल्हाड़ी से हमला कर मार डाला। मामला मिर्जापुर जनपद के कछवां थाना क्षेत्र के विदापुर गांव का है। हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है। पुलिस ने पूछताछ और मौका मुआयना के साथ की हत्या के आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। 

विज्ञापन


घटना के अनुसार, विदापुर निवासी चुन्नीलाल यादव (65) और मूलचंद यादव पट्टीदार हैं। विदापुर मार्ग पर काफी अरसे से घर बना के रह रहे हैं। पुरानी जमीन को लेकर दोनों में काफी समय से विवाद चल रहा है। वहीं कुछ दिन पूर्व खेत में पशु चराने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। मूलचंद उर्फ करिया का आरोप था कि चुन्नीलाल यादव उनके खेत में पशु चरा रहे थे। उसी को लेकर दोनों लोगों में विवाद हुआ था।

विज्ञापन

खेत में शौच करने को लेकर हत्या

इसी बीच शुक्रवार की सुबह चुन्नीलाल यादव मूलचंद यादव के खेत में शौच कर रहे थे। पता चलने पर मूलचंद यादव वहां पहुंचे। शौच करने की बात को लेकर दोनों लोगों में विवाद हुआ। कहासुनी के बाद बात इतनी बढ़ गई की जान पर भारी पड़ी। चुन्नीलाल के परिजनों का आरोप है कि मूलचंद और उसके पुत्रों ने लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से हमला कर चुन्नीलाल की हत्या कर दी। हत्या की सूचना पर कछवां थाना अध्यक्ष अमित कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसके बाद एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा व पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने घटनास्थल पहुंचकर निरीक्षण किया। पुलिस हत्या के आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed